राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण शिविर पिहोवा में दाखिले की अंतिम तिथि 30 सितंबर
संवाद न्यूज एजेंसी
पिहोवा। कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग की ओर से सत्र 2021-22 के लिए 30 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। प्रार्थी विभाग की वेबसाइट आईटीआई हरियाणा एडमिशन.एनआईसी.ईन पर अपना ऑनलाइन आवेदन जमा करा सकता है। इन आवेदनों में दसवीं पास योग्यता वाले व्यवसाय में इलेक्ट्रिीशियन, रेफ्रिजरेशन और एयर कंडीशनिंग टेक्नीशियन, टर्नर, फिटर, कंप्यूटर ऑपरेटर और प्रोग्रामिंग असिस्टेंट, टेक्नीशियन पावर इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम, कॉस्मेटोलॉजी, ड्रोमैन तथा मैकेनिकल व 8वीं पास योग्यता वाले व्यवसाय कारपेंटर, वेल्डर, स्विंग टेक्नोलॉजी तथा वायरमैन शामिल है। ये जानकारी राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण शिविर के प्रधानाचार्य राकेश ने दी।
उन्होंने बताया कि राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पिहोवा में 13 व्यवसायों के लिए 356 पदों के प्रार्थी आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए प्रार्थी को वेबसाइट पर अपनी शैक्षणिक योग्यता, आरक्षण एवं स्थायी निवासी आदि मूल प्रमाण पत्रों की स्कैन की हुई प्रतियां दाखिला फार्म के साथ ही आवश्यकता अनुसार अपलोड करनी होगी। दाखिला के इच्छुक आवेदकों के पास निजी ईमेल आईडी, निजी मोबाइल नंबर, परिवार पहचान पत्र एवं आधार नंबर का होना अनिवार्य है।