फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र: फिर लापरवाही, बारिश में भीगा लाखों क्विंटल गेहूं, नहीं किया समय पर गेहूं का उठान

Sun, 30 Apr 2023 04:25 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)

सार

प्रशासन एक सप्ताह पहले हुई बारिश से सबक नहीं ले पाया। समय पर गेहूं का उठान नहीं किया। शनिवार देर रात तक उठान के इंतजार में खुले आसमान के नीचे मंडियों में सात लाख 94 हजार 820 क्विंटल गेहूं पड़ा था।
विज्ञापन
रविवार सुबह बारिश के बाद थानेसर अनाज मंडी का दृश्य - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुरुक्षेत्र में प्रशासन की कथित लापरवाही के चलते एक बार फिर लाखों क्विंटल गेहूं बारिश में भीग गया है, जिससे बड़े नुकसान की आशंका जताई जा रही है। एक सप्ताह पहले हुई बारिश से भी प्रशासन सबक नहीं ले पाया, जिसके चलते अनाज मंडियों से गेहूं उठान समय रहते नहीं किया जा सका।

विज्ञापन


रविवार अल सुबह बारिश हुई, जिसमें अनाज मंडियों व खरीद केंद्रों पर उठान की बाट जोह रहा गेहूं भीग गया है। हालांकि करीब आधा घंटा के बाद बारिश थम गई, लेकिन दिन भर बारिश होने की उम्मीद जताई जा रही है, जिसके चलते नुकसान और भी ज्यादा होने की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता।

बता दें कि जिला भर की अनाज मंडियों में रविवार सुबह तक करीब आठ लाख क्विंटल गेहूं उठान के इंतजार में खुले आसमान के नीचे पड़ा रहा। हालांकि एजेंसियों द्वारा शनिवार देर रात तक चार लाख आठ हजार 927 एमटी गेहूं का उठान किया गया, लेकिन विभिन्न एजेंसियों द्वारा 48 लाख 84 हजार 90 क्विंटल गेहूं की शनिवार देर रात तक खरीद की गई, जिसमें से सात लाख 94 हजार 820 क्विंटल गेहूं का उठान बाकी रहा। यहीं नहीं हजारों क्विंटल गेहूं खरीद की इंतजार में भी अनाज मंडियों व खरीद केंद्रों पर पड़ा है और यह भी बारिश में भीग गया।
विज्ञापन


शनिवार को भी दिन भर आसमान में बादल छाए रहे थे, जिसके चलते किसानों की चिंता बढ़ी रही। गनीमत रही कि बारिश नहीं हुई और किसानों ने राहत की सांस ली, लेकिन रविवार अल सुबह फिर हुई बारिश ने फिर चिंता बढ़ा दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें