फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: शराब पिलाने के बाद कमीज से गला घोट कर मजदूर की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। गांव मथाना में ईंट भट्टे पर काम करने वाले एक मजदूर की उसके साथियों ने कमीज से गला घोंटकर हत्या कर दी। मृतक की शिनाख्त सुखराम हाल निवासी मथाना ईंट भट्ठा के रूप में हुई। शनिवार देर रात शराब पीने के दौरान सुखराम का उसके साथी मजदूरों के साथ झगड़ा हुआ था। घटनास्थल से फोरेंसिक टीम ने नमूने भी एकत्रित किए हैं। मामले में पुलिस ने प्रेम व संजय को नामजद करते हुए अन्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

थाना सदर थानेसर में दर्ज शिकायत में शिवकुमार उर्फ गुड्डू निवासी मलिकपुर जिला रायबरेली (यूपी) ने बताया कि वह पटियाला पंजाब में मेहनत मजदूरी का काम करता है। उसके पिता सुखराम करीब पांच महीने से गांव मथाना के ईंट भट्टे पर मजदूरी कर रहे थे। शनिवार रात करीब साढ़े आठ बजे उसने अपने पिता से बातचीत करने के लिए कॉल की थी। उस समय उसके पिता के साथ कुछ अन्य व्यक्ति शराब पी रहे थे। इस दौरान वे तेज आवाज में बातचीत कर रहे थे। पूछने पर उसके पिता ने बताया कि प्रेम निवासी हिंडौन जिला बदायूं और संजय निवासी आर्य नगर कॉलोनी शहजादपुर उसके साथ ही काम करते हैं। इसी दौरान वे किसी बात को लेकर गाली-गलौज करने लगे तो उसके पिता ने कॉल काट दी थी। रविवार को उसे सूचना मिली कि उसके पिता की किसी ने हत्या कर दी और उसका शव भट्ठे के पास खाली जगह में पड़ा है। वह मौके पर पहुंचा तो उसके पिता के गले में उसकी कमीज का फंदा लगा हुआ है तथा उसके नाक, कान व मुंह से खून निकल रहा था। बीती रात उसके पिता को प्रेम, संजय व उनके अन्य साथियों ने मिलकर शराब पिलाई और लड़ाई-झगड़ा करके पिता की कमीज से ही उसका गला घोंटकर हत्या कर दी। शिकायत पर पुलिस ने प्रेम, संजय सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी।

आज कराया जाएगा शव का पोस्टमार्टम
थाना सदर प्रबंधक निर्मल सिंह ने बताया कि पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज करके शव को कब्जे ले लिया है। आज सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इस मामले में अभी किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें