फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केयू ने कुमितो महिला वर्ग में पांच स्वर्ण पदक जीते

विज्ञापन
कराटे प्रतियोगिता में दांवपेच दिखाते खिलाड़ी। संवाद - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के खेल प्रांगण में चल रही अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय कराटे प्रतियोगिता बुधवार को विभिन्न किलोग्राम भार वर्ग (महिला) में हुई कुमितो प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। पांच अलग-अलग किलोग्राम भार वर्ग में हुई प्रतियोगिताओं में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने सभी स्वर्ण पदक हासिल किए।
वहीं देर रात तक जारी रहे पुरुष वर्ग के विभिन्न मुकाबलों के अंतिम परिणाम वीरवार को जारी किए जाएंगे। उधर, बुधवार को प्रतियोगिता में बढ़ते विवाद को देखते हुए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। पहचानपत्र की जांच करके ही खिलाड़ियों को खेल प्रांगण में प्रवेश दिया जा रहा था। इसके अलावा तीन अलग-अलग रिंग की विशेष वीडियोग्राफी भी कराई गई, ताकि मुकाबले में किसी खिलाड़ी या कोच को आपत्ति होने पर जांच कराई जा सके।
विज्ञापन

45 किलोग्राम भार वर्ग में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की प्रीति जागलान ने पहला स्थान हासिल किया। चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी मोहाली की प्रतिष्ठा ने दूसरा स्थान पर रही। गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी हिसार की ज्योति और बरकतुल्लाह यूनिवर्सिटी भोपाल की मुस्कान चौहान ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है। 50 किलोग्राम भार वर्ग में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की दिव्या ने स्वर्ण पदक हासिल किया है। एलएनसीटी यूनिवर्सिटी भोपाल की अनीता सिन्हा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर की शिवानी व पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ की मेहकदीप में तीसरे स्थान पर रही।
55 किलोग्राम वर्ग भार में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की अलीशा ने पहला, आरजीयू आंध्र प्रदेश की यामा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया है। एलएनसीटी यूनिवर्सिटी भोपाल की ईशा माली व चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी मोहाली की प्रभजोत कौर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 61 किलोग्राम भार वर्ग में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की निकिता ने पहले स्थान पर कब्जा किया है। चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी मोहाली की सिमरप्रीत कौर दूसरे स्थान पर रही। गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर की हरप्रीत कौर व सीसीएस यूनिवर्सिटी हिसार की रिया मलिक में तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

इसी तरह 68 किलोग्राम भार में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की कविता ने स्वर्ण पदक जीता है। जीआईडब्लूएजीआई यूनिवर्सिटी ग्वालियर की दीक्षा ने दूसरा और आरजीयू आंध्र प्रदेश की यादगी व गुवाहाटी यूनिवर्सिटी की जनमोनी दास ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

केयू में ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी कराटे प्रतियोगिता में भिड़ते खिलाड़ी। संवाद- फोटो : Kurukshetra

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें