फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra: सड़कों पर उतरे कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राएं, परीक्षा शाखा का घेराव

Mon, 09 Oct 2023 12:09 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)

सार

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय सुबह ही छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में अपनी कक्षाएं छोड़कर एकजुट हो गए और रोष मार्च निकालते हुए परीक्षा शाखा पर पहुंचे, जहां जमकर रोष जताया जा रहा है। उनका कहना है कि परीक्षा शाखा रिव्यूवेशन को लेकर समय पर परिणाम नहीं दे रही, जिससे उन्हें खामियाजा भुगतना पड़ता है।
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र में प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राएं सोमवार सुबह ही सड़कों पर उतर आए और परीक्षा शाखा का घेराव कर धरने पर बैठ गए। छात्रों के गुस्से को देख विश्वविद्यालय सुरक्षा कर्मी के साथ-साथ पुलिस बल भी तैनात कर दिए गए हैं।

विज्ञापन


सुबह ही छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में अपनी कक्षाएं छोड़कर एकजुट हो गए और रोष मार्च निकालते हुए परीक्षा शाखा पर पहुंचे, जहां जमकर रोष जताया जा रहा है। उनका कहना है कि परीक्षा शाखा रिव्यूवेशन को लेकर समय पर परिणाम नहीं दे रही, जिससे उन्हें खामियाजा भुगतना पड़ता है। उन्होंने 15 से 20 दिन में यह परिणाम जारी किए जाने की मांग की है।

यहीं नहीं विश्वविद्यालय प्रशासन ने रि अपीयर व रिव्यल्यूवेश फीस में बढ़ौतरी की है, जो उनके साथ अन्याय है। यह वापस ली जानी चाहिए। उनका कहना है कि करीब एक सप्ताह पहले भी वे रोष प्रदर्शन कर ज्ञापन देते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन को अवगत करवा चुके हैं, लेकिन गंभीरता से नहीं लिया गया। ऐसे में छात्र-छात्राओं में रोष गहराता जा रहा है और विश्वविद्यालय प्रशासन को उनकी मांगें पूरी करनी ही होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें