फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फायरिंग करने से मना किया तो मारी गोली

Sun, 09 Mar 2014 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
हत्या के मामले में एक गवाह को गोली मारने से मना करने पर साथियों ने मुझ पर ही गोली दाग दी। यह कहना है सोनीपत के गांव सबाली निवासी सतिंदर का।
विज्ञापन


शुक्रवार रात सवा दो बजे प्रापर्टी डीलर सतिंदर को गंभीर हालत में शाहाबाद के सरकारी अस्पताल में दाखिल कराया गया। सतिंदर को गांव दूधला के पास कुछ लोगों ने गोली मार दी थी।

पुलिस के मुताबिक प्रापर्टी डीलर पर राज्य के पड़ोसी जिलों में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। हालांकि, पुलिस ने इस मामले में कुछ खास जानकारी नहीं दी।

पिपली थाना के एसएचओ दीपेंद्र सिंह ने कहा कि लहूलुहान हालत में मिले सतिंदर को शाहाबाद के सरकारी अस्पताल में बीती रात को दाखिल कराया गया था।

अस्पताल स्टाफ के अनुसार मामला गोली से जख्मी होने का था। घायल को दो गंभीर जख्म थे। यहां से उसे कुरुक्षेत्र के लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल में रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


यह मामला किसी गवाह पर फायरिंग कराने के मामले से जुड़ा है। घायल के छाती और सिर में बाईं ओर गोल घावों के निशान हैं। यह व्यक्ति फार्च्यूनर गाड़ी में सवार होकर आया था।
विज्ञापन


इसमें सतिंदर के अलावा शंटी, अनिल और नीरज के नाम सामने आ रहे हैं, जोकि यमुनानगर, करनाल के गांव फूसगढ़ से संबंधित हैं। इनकी भूमिका की जांच चल रही है। बहरहाल, पुलिस ने फायरिंग प्रकरण में मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें