प्रमाणपत्र हासिल करता केयू का छात्र तनुज शर्मा। संवाद
- फोटो : Kurukshetra
कुरुक्षेत्र। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार की ओर से 10 से 11 मार्च तक आयोजित राष्ट्रीय युवा संसद में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के यूआईईटी के छात्र तनुज शर्मा ने हरियाणा राज्य का प्रतिनिधित्व किया।
यूआईईटी के निदेशक प्रो. सीसी त्रिपाठी ने बताया कि जिला स्तर कार्यक्रम में प्रथम स्थान प्राप्त करने के बाद राज्य स्तर पर तनुज शर्मा ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर उन 87 लोगों में अपनी जगह बनाई जो पूरे देश से चयनित होकर संसद भवन गए। कार्यक्रम के समापन पर तनुज शर्मा को राज्य मंत्री युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय ने प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। इसके साथ उनकी मुलाकात खेल एवं युवा मामलों व सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर व लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला से भी हुई। संवाद