संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की परीक्षा शाखा ने मंगलवार को स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के चौथे सेमेस्टर व अन्य पाठ्यक्रमों की डेटशीट जारी कर दी है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्नातकोत्तर, बी फार्मेसी और विधि सहित अन्य पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं 17 मई से ऑफलाइन आयोजित करने का निर्णय लिया है।
परीक्षा नियंत्रक डॉ. हुकम सिंह ने बताया कि पीजी चतुर्थ सेमेस्टर, बी फार्मेसी चतुर्थ, छठे व आठवें सेमेस्टर व लॉ पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं 17 मई से शुरू होंगी। इनमें कुछ परीक्षाओं की डेटशीट विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी गई है। शेष परीक्षाओं की डेटशीट जल्द जारी कर दी जाएगी। 17 मई से शुरू होने वाली इन परीक्षाओं में एमएससी बायोटेक चतुर्थ सेमेस्टर, एमएससी ज्योग्राफी चतुर्थ सेमेस्टर, एमएससी बायो केमिस्ट्री चतुर्थ सेमेस्टर, एमए दर्शन शास्त्र चतुर्थ सेमेस्टर, एमएससी फिजिक्स चतुर्थ सेमेस्टर, एमए मनोविज्ञान चतुर्थ सेमेस्टर, एमए संस्कृत चतुर्थ सेमेस्टर, एमकॉम चतुर्थ सेमेस्टर, बी फार्मेसी चतुर्थ, छठा व आठवां सेमेस्टर शामिल हैं।
इसके अलावा एमएससी गणित चतुर्थ सेमेस्टर, एमए लोक प्रशासन चतुर्थ सेमेस्टर, एमएससी जीव विज्ञान चतुर्थ सेमेस्टर, एमएससी फोरेंसिक साइंस चतुर्थ सेमेस्टर, एमए पंजाबी चतुर्थ सेमेस्टर, एमए प्राचीन संस्कृति और पुरातत्व चतुर्थ सेमेस्टर, एमए अंग्रेजी चतुर्थ सेमेस्टर, एमए वूमेन स्टडीज चतुर्थ सेमेस्टर, एमटेक एप्लाइड जियोलॉजी चतुर्थ, छठा व आठवां सेमेस्टर, मास्टर ऑफ सोशल वर्क चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षाएं भी होगी। उन्होंने बताया कि उक्त सभी परीक्षाएं ऑफलाइन मोड में संचालित होंगी, सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।