कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की परीक्षा शाखा द्वारा एनईपी-2020 के तहत आयोजित 34 परीक्षाओं के परिणाम घोषित किए गए हैं। परीक्षा नियंत्रक डॉ. अंकेश्वर प्रकाश ने बताया कि दिसंबर 2024 में आयोजित एमटेक (एप्लाइड जियोलॉजी) पांचवां सेमेस्टर, बीएचएम और सीटी तीसरा सेमेस्टर (नॉन सीबीसीएस) (फ्रेश री-अपीयर), एमए (संगीत) तीसरा सेमेस्टर, बीटेक (इलेक्ट्रॉनिक और इंस्ट्रूमेंटेशन) सातवां सेमेस्टर (री-अपीयर), छठा सेमेस्टर (री-अपीयर), आठवां सेमेस्टर (री-अपीयर), एमए (रक्षा और सामरिक अध्ययन) पहला सेमेस्टर (एनईपी) (फ्रेश), बीएससी पांचवां सेमेस्टर सीबीसीएस (पुनः परीक्षा) के परीक्षा परिणाम जारी किए गए हैं।
इसी के साथ एमएससी (रसायन विज्ञान) तीसरा सेमेस्टर (गैर सीबीसीएस), बीए पांचवां सेमेस्टर सीबीसीएस (पुनः परीक्षा), एमएससी (अर्थशास्त्र) सीबीसीएस, बीएससी (खेल) पांचवां सेमेस्टर (फ्रेश, री-अपीयर), बीटीएम तीसरा सेमेस्टर नॉन सीबीसीएस (री-अपीयर), बीबीए (ऑनर्स) तृतीय सेमेस्टर (सीबीसीएस) (री-अपीयर), एमकाम प्रथम सेमेस्टर (री-अपीयर), एमए (दर्शनशास्त्र) प्रथम सेमेस्टर (री-अपीयर), एमए (दर्शनशास्त्र) तृतीय सेमेस्टर (फ्रेश), एम.कॉम प्रथम सेमेस्टर (री-अपीयर) नॉन सीबीसीएस, बीएएलएलबी (ऑनर्स) नौवां सेमेस्टर, एलएलबी (प्रोफेशनल) पांचवां सेमेस्टर, बी. फार्मा पांचवां सेमेस्टर परीक्षाओं परिणाम घोषित किए हैं। (डीडीई) अक्तूबर 2024 परीक्षाओं के परिणाम भी घोषित किए गए हैं।
डॉ. अंकेश्वर प्रकाश ने बताया कि इसके साथ ही मई 2024 में आयोजित एमए संगीत दूसरा सेमेस्टर (री-अपीयर) व बीएससी मेजर के साथ (आईटी) (एनईपी) दूसरा सेमेस्टर, बीए पांच वर्ष द्वितीय सेमेस्टर (एनईपी), एमबीए पांच वर्ष चतुर्थ सेमेस्टर (एनईपी), बीबीए (ऑनर्स) द्वितीय सेमेस्टर (एनईपी), एमसीए द्वितीय वर्ष (फ्रेश$री-अपीयर), एमसीए प्रथम वर्ष (री-अपीयर) व एमए (मास कॉम) फाइनल (फ्रेश) कक्षाओं के परिणाम घोषित किए हैं। उन्होंने बताया कि दिसंबर-2023 में आयोजित एमबीए पांच वर्ष प्रथम सेमेस्टर (एनईपी), एमबीए पांच वर्ष तृतीय सेमेस्टर (एनईपी) तथा एमएससी (टेक) एप्लाइड जियोफिजिक्स तीसरे सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम भी घोषित किए गए हैं। साथ ही एमएससी (इलेक्ट्रॉनिक) तृतीय सेमेस्टर (विशेष) अगस्त-2024 व एमए (अंग्रेजी) पहला सेमेस्टर ऑनलाइन।