फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: महंगाई की मार से मेले के दुकानदार भी नहीं रहे अछूते

विज्ञापन
लाडवा।  मेले के अंतिम दिन इक्का दुक्का लोग खरीददारी करते हुए। संवाद
विज्ञापन
लाडवा। प्राचीन हनुमान मंदिर में लगने वाला चार दिवसीय वार्षिक मेला शुक्रवार को संपन्न हो गया। महंगाई की मार से आमजन ही नहीं मेले के दुकानदार भी अछूते नहीं रहे। महंगाई का आलम इतना है कि दुकानदारों को अपनी दुकानों के किराए पूरा करने में भी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

दुकानदार शिवकुमार, भीरमपाल, जरनैल, सतपाल आदि ने बताया कि पिछली बार की तुलना में मेले में भीड़ कम रही। इतना ही नहीं लोगों ने मेले में खरीदारी में भी ज्यादा रुचि नहीं दिखाई। उन्होंने बताया कि महंगाई होने के कारण लोगों को रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ती है। जिस कारण मेले में भीड़ होने के बावजूद ज्यादा खरीदारी नहीं हुई। दुकानदार सतपाल ने बताया कि अबकी बार ग्रामीण क्षेत्र से लोगों का मेले में ज्यादा रुचि न लेना भी दुकानदारों पर भारी पड़ा। मेले के अंतिम दिन खरीदारी के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ती थी लेकिन शुक्रवार को मेले के अंतिम दिन इक्का दुक्का लोग ही खरीदारी करते नजर आए। अब दुकानदारों को बड़ौंदा में लगने वाले दो दिवसीय मेले से उम्मीद है।

बॉक्स

गांव बड़ौंदा में नाहर सिंह देवता का दो दिवसीय वार्षिक मेला आज से
गांव बड़ौंदा में नाहर सिंह देवता का दो दिवसीय वार्षिक मेला आज शनिवार को शुरू हो जाएगा। मंदिर के पुजारी लीला भक्त ने बताया कि हर साल की तरह इस बार भी मेले की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मेले में भक्तों के भारी संख्या में पहुंचने की उम्मीद है। दो दिन तक चलने वाले मेले में हरियाणवी सांग का किया जाएगा। उन्होंने बताया कि दो दिन तक लगातार मेले में श्रद्धालुओं व मेला दुकानदारों के लिए भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें