फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारा लेखन प्रतियोगिता में कोमलप्रीत प्रथम

विज्ञापन
प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाली‌ विद्यार्थियों के साथ मौजूद स्टॉफ। संवाद - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
इस्माईलाबाद। राजकीय महाविद्यालय चम्मू कलां में अंग्रेजी विभाग की तरफ से विश्व पर्यावरण दिवस पर नारा लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का विषय वन अर्थ ओनली रहा। प्रतियोगिता में बीए तृतीय वर्ष की कोमलप्रीत कौर ने प्रथम, बीए प्रथम वर्ष की काजल ने द्वितीय व नवजीत और प्रिंस ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की आयोजक प्रो. ललिता ने विद्यार्थियों को पर्यावरण के बारे में जागरूक किया और सुरक्षा का संकल्प दिलाया। प्रिंसिपल सविता कुमारी ने विजेता विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र वितरित किए। इसी तरह यूथ ब्लड डोनेशन सोसायटी के प्रधान विनोद पाल झांसा ने भी पर्यावरण दिवस पर पौधे रोपित कर पर्यावरण को बचाने का संदेश दिया। इस मौके पर डॉ. मंजू, प्रो. महक सिंगला सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें