फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में कशिश गांधी प्रथम

विज्ञापन
Kashish Gandhi first in poster making competition - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। दयानंद महिला महाविद्यालय की आर्य युवती परिषद की ओर से महर्षि दयानंद सरस्वती जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में स्वामी जी के जीवन-वृत्त पर पोस्टर मेकिंग एवं विचार लेखन प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। प्रतियोगिता में कुल 22 छात्राओं ने भाग लिया, जिसमें प्रथम स्थान कशिश गांधी बीकॉम द्वितीय वर्ष, द्वितीय स्थान भावना बीए तृतीय वर्ष, तृतीय स्थान अंजलि राणा बीकॉम तृतीय वर्ष ने और सांत्वना पुरस्कार स्नेहा देवी बीए द्वितीय वर्ष तथा दीपांशी बीए प्रथम वर्ष ने प्राप्त किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल की भूमिका डॉ. शालू जोशी, डॉ. रीजा व डॉ. रुकमेश ने निभाई। आर्य युवती परिषद की संयोजिका डॉ. सुमन राजन ने प्रतियोगिता की प्रतिभागी छात्राओं से कहा कि स्वामी दयानंद ने स्त्री-शिक्षा और समाज में फैले पाखंड को दूर करने के लिए संदेश दिया है। हमें स्वामी की शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाना चाहिए।
इस अवसर पर महाविद्यालय की कार्यवाहक प्राचार्य मीनाक्षी ठकराल ने छात्राओं के इस प्रयास की सराहना की तथा विजेता छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से छात्राएं महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा ग्रहण करती हैं। इस अवसर पर परिषद की सभी सदस्य डॉ. मनजीत, गीतू सैनी, सोबिया व सुकृति उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें