फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: कैलाश सैनी ने बाबैन अनाज मंडी में करवाया धान की खरीद का शुभारंभ

Mon, 22 Sep 2025 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
लाडवा। अनाज मंडी बाबैन  में धान की सरकारी खरीद शुरु करते मुख्यमंत्री नायब सैनी के प्रतनिधि कैला
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लाडवा। बाबैन अनाज मंडी में कैलाश सैनी ने धान की खरीद का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी के लिए किसानों के हित सर्वोपरि हैं। किसानों के हितों को देखते हुए ही मुख्यमंत्री नायब सैनी ने धान की खरीद 1 अक्तूबर के स्थान पर 22 सितंबर से शुरू करने का फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की फसल का एक-एक दाना सरकारी दरों पर खरीद करेगी और धान की खरीद में किसानों को कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी।

कैलाश सैनी बाबैन अनाज मंडी में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। सबसे पहले धान बेचने वाले बेरथला के किसान मैहमा सिंह व हमीदपुर के किसान लाभ सिंह का मुंह मिठा करवाया गया। इस अवसर पर मंडी एसोसिएशन के प्रधान जगदीश ढिंगड़ा, मार्कीट कमेटी के सचिव गुरमीत सिंह, व्यापारी नायब पटाकमाजरा, कौशल सैनी, कृष्ण मक्कड़, डिम्पल सैनी, जसविंद्र जस्सी, राज मक्कड़, सुखश्याम धनानी, जगमाल सैनी, कृष्ण गोयल, बलिहार सिंह, एएफएसओ बृजमोहन शर्मा, निरिक्षक नवीन कुमार, आदित्य दहिया के अलावा अनेक किसान एंव व्यापारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैलाश सैनी ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी ने स्वयं लाडवा अनाज मंडी से धान की फसल की सरकारी खरीद के कार्य का शुभारंभ किया है। किसानों को अपनी फसल बेचने में आसानी हो और उन्हें फसल का उचित मूल्य मिल सके इसके पुख्ता इंतजाम किये गए है। सरकार किसानों को फसल बेचने के निर्धारित समय अवधि के अंदर किसानों के खाते में पैसे देने का काम करेगी।

लाडवा। अनाज मंडी बाबैन  में धान की सरकारी खरीद शुरु करते मुख्यमंत्री नायब सैनी के प्रतनिधि कैला

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें