फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध पार्किंग की चपेट में झांसा रोड

विज्ञापन
झांसा रोड पर श्री देवीकूप भद्रकाली मंदिर के समीप सड़क पर खड़े ऑटो। संवाद - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। अन्य क्षेत्रों की तरह झांसा रोड भी अवैध पार्किंग के कारण बदहाली के दौर से गुजर रहा है। इस रोड पर हरियाणा का एकमात्र शक्तिपीठ श्रीदेवी कूप मां भद्रकाली मंदिर, ओपी जिंदल पार्क व गोगामेड़ी है, जहां रोजाना हजारों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं। इतना ही नहीं इस सड़क पर आगे चलकर कई गांव भी पड़ते हैं, जिस कारण इस पर वाहनों की आवाजाही लगी रहती हैि। ऐसे में इस रोड पर अवैध पार्किंग होने से कई बार जाम की स्थिति बन जाती है।
ओपी जिंदल पार्क के सुपरवाइजर अमित कुमार ने बताया कि पार्क में सायं के समय काफी लोग टहलने के लिए आते हैं। ऐसे में वे अपने वाहन बाहर सड़क पर अव्यवस्थित ढंग से खड़े कर देते हैं।, जिससे कई बार जाम की समस्या बन जाती है।
विज्ञापन

बलजीत शर्मा ने बताया कि इस रोड पर कई प्रतिष्ठान भी हैं, जिन पर दिनभर खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ लगी रहती है। यहां पार्किंग की व्यवस्था न होने के कारण लोग वाहन सड़क पर खड़े कर देते हैं। पार्किंग बनने तक जाम की समस्या बनी रहेगी।
सोहन लाल ने बताया कि झांसा रोस स्थित भद्रकाली मंदिर में दूरदराज से श्रद्धालु आते हैं। ऐसे में यहां काफी ऑटो सड़क पर खड़े रहते हैं। प्रशासन को यहां ऑटो स्टैंड बनवाना चाहिए, ताकि सवारियों को वहीं पर उतारा या बैठाया जा सके।
विज्ञापन

ललित कुमार ने बताया कि जब भी मंदिर या पार्क में आते हैं तो यहां अक्सर जाम की समस्या से जूझना पड़ता है। लोग अपने वाहन सड़क पर ही खड़ा कर देते हैं। यातायात पुलिस को ऐसे वाहनों के चालान करने चाहिए।

जिंदल पार्क के सामने सड़क पर खड़े वाहन। संवाद- फोटो : Kurukshetra

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें