फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी की शादी के लिए रखे जेवर, नकदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लाडवा। वार्ड नंबर-15 के आंबेडकर नगर स्थित एक मकान से चार लाख कीमत के जेवरात और 70 हजार रुपये नकद पर हाथ साफ कर गए। वारदात के समय मकान मालिक दूसरे कमरे में सो रहे थे। चोरों ने रात को बड़ी चालाकी से घर में प्रवेश किया वारदात को अंजाम दिया। मकान मालिक की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में सूरजभान ने बताया कि फरवरी 2023 में उनकी बेटी की शादी होनी है। उन्होंने बेटी के लिए अभी से सोने-चांदी के जेवरात बनवाकर घर पर रखने शुरू कर दिए थे। हाल ही में लगभग चार लाख रुपये के सोने के जेवर बनवाए थे। चोर मंगलवार की रात दरवाजे के कुंडों पर तेल आदि लगाकर घर के अंदर दाखिल हो गए और साथ लगते कमरे की अलमारी से लगभग सोने के जेवरात व अलमारी में रखी लगभग 70 हजार रुपये की नकदी लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह सोकर उठे तो उन्हें कमरे में सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी में देखा तो जेवरात व नकदी गायब थी। इस पर उन्हें चोरी की जानकारी हुई। इसके बाद उन्होंने तुरंत इसकी सूचना लाडवा थाना में दी। इस पर पुलिस कर्मचारी मौके पहुंचे और घटना की जांच कर लौट गए। पुलिस के अनुसार केस दर्ज कर लिया गया है। चोरों के बारे में सुराग लगाया जा रहा है। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें