फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद भगत सिंह के जीवन से रूबरू कराया

विज्ञापन
कलाकृति भवन में Òमैं फिर आऊंगाÓ नाटक का मंचन करते कलाकार। संवाद - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। हरियाणा कला परिषद की ओर से विश्व रंगमंच दिवस से प्रारंभ किए गए नाट्य मेले का नाटक ‘मैं फिर आऊंगा’ के साथ समापन किया गया। कला मंच अंबाला के कलाकारों ने देवेंद्र दमन के लिखे और राहुल शर्मा के निर्देशन में भगत सिंह के जेल में बिताए आखिरी दिनों को नाटक के रूप में प्रस्तुत कर लोगों तक पहुंचाया गया।
कलाकारों ने दिखाया कि जेलर की ओर से कई बार रहम की अपील करने के लिए कहने पर भी किस प्रकार शहीद भगत सिंह अपने फैसले पर अडिग रहे। मां का मोह भी उन्हें अपने फैसले से हिला न सका और वह हंसते-हंसते देश पर कुर्बान हो गए। इन्हीं सभी घटनाओं को मंच पर प्रदर्शित करते हुए नाटक में दिखाया गया कि जेल में भगत सिंह और उनके साथियों को कितने ही कष्ट सहने पड़े हों, पर उन्होंने जीवन के प्रति उल्लास और मस्ती का भाव नहीं छोड़ा। जेल में वे मस्ती से देशभक्ति के गीत गाते हुए नजर आते थे और इंकलाब जिंदाबाद के नारों से जेल गूंज उठती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोग्गा सिंह जैसे सफाई कर्मचारी के साथ भगत सिंह का इतना लगाव हो गया था कि भगत सिंह की फांसी की खबर ने बोग्गा सिंह को अंदर से तोड़ दिया था। नाटक में बोग्गा सिंह का किरदार अंकुर कश्यप ने निभाया, वहीं भगत सिंह दीपक विज बने। अंत में नाटक के निर्देशक राहुल शर्मा को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर हरियाणा कला परिषद के निदेशक संजय भसीन, मीडिया प्रभारी विकास शर्मा, कार्यालय प्रभारी धर्मपाल, मनीष डोगरा, रजनीश भनौट, रमेश सुखीजा, शिवकुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें