फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं की बदौलत 2047 तक पूरी तरह से विकसित होगा भारत : नायब सैनी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए युवा शक्ति को आगे आना होगा। युवा न केवल देश को विकसित कर नया इतिहास लिखेंगे बल्कि भविष्य के अपने सपनों का देश भी बना सकेंगे। इसके लिए युवाओं को देश के मूल्यों, संस्कृति और विरासत के साथ जुड़ना होगा। युवा शक्ति को देश की संस्कृति, संस्कारों के साथ जोड़ने के लिए ही सरकार की तरफ से इंटर स्टेट यूथ एक्सचेंज जैसे कार्यक्रमों का आयोजन नियमित रूप से किया जा रहा है। इस प्रकार के कार्यक्रमों में एक भारत श्रेष्ठ भारत के भी दर्शन सहजता से हो जाते हैं। यह कहना है मुख्यमंत्री नायब सैनी का।
विज्ञापन

वे शुक्रवार सायं कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में इंटर स्टेट यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। इससे पहले मुख्यमंत्री के साथ खेल मंत्री गौरव गौतम ने विभिन्न विभागों की तरफ से कला और संस्कृति को लेकर लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। उन्हें युवा पंचायत के मंच पर पगड़ी भी पहनाई गई। मुख्यमंत्री के समक्ष गुजरात के कलाकारों ने मनियारी रास और हरियाणा सीडीएलयू सिरसा के कलाकारों ने हरियाणवी लोक नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इंटर स्टेट यूथ एक्सचेंज कार्यक्रम में देश के कोने-कोने से आए युवाओं की संस्कृति और भाषा एक दूसरे प्रदेश के युवाओं को भा गई। इस संस्कृति के महाकुंभ में विभिन्न प्रदेशों की भाषा और वेशभूषा से भारत की आत्मा की झलक देखने को मिली। इस कार्यक्रम का थीम एक भारत श्रेष्ठ भारत देश की आत्मा और भविष्य का मार्ग प्रशस्त करता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 140वीं जयंती पर एक भारत श्रेष्ठ भारत थीम को शुरू किया था।
विज्ञापन


इस प्रकार के कार्यक्रमों से युवाओं को एक-दूसरे को जानने, एक-दूसरे की संस्कृति को समझने और एक-दूसरे के अनुभवों से सीखने का अवसर मिलता है। इससे युवाओं में आत्मविश्वास पैदा होता है और अनेकता में एकता के दर्शन होते है। जब देश का युवा एक सूत्र में बंधा नजर आएगा तब भारत विश्व की सबसे बड़ी शक्ति बनकर उभरेगा। मुख्यमंत्री ने केंद्र व अपनी सरकार की अनेक योजनाओं से युवाओं को अवगत कराया। इस दौरान खेल मंत्री गौरव गौतम ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें