फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की टक्कर लगने से सैर कर रहे व्यक्ति की मौत, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पिहोवा। गुहला-चीका रोड पर गांव छोटा स्याणा बस अड्डे के पास एक बाइक चालक ने सैर कर रहे व्यक्ति को टक्कर मार दी। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया, उसे पिहोवा के निजी अस्पताल भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद आरोपी बाइक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बाइक नंबर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

छोटा स्याणा के रहने वाले मलकीत सिंह ने थाना सदर पिहोवा पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सोमवार रात करीब 8 बजे वह अपने ताऊ भुल्ला सिंह वासी छोटा स्याणा के साथ गुहला-चीका रोड पर सैर कर रहा था। इस दौरान चीका की ओर से आए तेज रफ्तार बाइक चालक ने उसके ताऊ को टक्कर मार दी। इस हादसे में उनके मुंह, सिर व टांग पर गंभीर चोट लग गई। आसपास के लोगों की सहायता से ताऊ को पिहोवा के निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर लिया और शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें