फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वॉलीबॉल के पहले मुकाबले में संघौर की टीम ने अंबाला को 2-1 से दी मात

विज्ञापन
विज्ञापन
बाबैन। बाबैन के गांव संघौर में दिन-रात की वॉलीबॉल प्रतियोगिता सोमवार से शुरू हो गई। इस प्रतियोगिता में चंडीगढ़, करनाल, मथाना, मंगौली, हिरण छप्पर, फतेहपुर, भोगपुर, चोरकारसा, कुंजपुरा, अहडवाला, फलले माजरा व साढौरा एकेडमी समेत विभिन्न जिलों की 20 से अधिक टीमें हिस्सा ले रही हैं। लाडवा के विधायक मेवा सिंह ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। पहला मुकाबला संघौर और अंबाला की टीम के बीच हुआ। संघौर की टीम ने 2-1 से अंबाला की टीम को मात देकर जीत हासिल की।
विज्ञापन

इस अवसर पर विधायक मेवा सिंह ने कहा कि खेलों में भाग लेने वाले युवाओं का शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक विकास होता है। सरकार भी विश्व स्तरीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाले युवाओं के लिए रोजगार के अवसर प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि गांवों में खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन से गांवों में युवाओं को उनमें छिपी खेल प्रतिभा को निखारने के भी अच्छे अवसर मिलेंगे। इस मौके पर निवर्तमान सरपंच बलविंद्र सिंह, प्रदीप सांगवान, मनोज, विकास, धर्मवीर सांगवान, राजपाल, राजकिशन, सुखबीर व ध्यान चंद सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें