फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

46 किग्रा में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की पूजा का स्वर्ण पदक पर कब्जा

विज्ञापन
केयू में महिला ताइक्वांडो प्रतियोगिता में भिड़तीं खिलाड़ी। संवाद - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में चल रही अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय महिला ताइक्वांडो प्रतियोगिता (46 किलोग्राम भार वर्ग) में केयू की पूजा राघव और 57 किलोग्राम भार वर्ग में गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर की पूजा ने स्वर्ण पदक पर कब्जा किया है। प्रतियोगिता के दूसरे दिन विभिन्न विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों के बीच हुए मुकाबले में कड़ी प्रतिस्पर्धा रही।
46 किलोग्राम भार वर्ग में एमडीयू रोहतक की शहनाज प्रवीन ने दूसरा, सोबन सिंह यूनिवर्सिटी की विशाखा शाह तथा चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी मोहाली की दिव्या भारद्वाज ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा 57 किलोग्राम भार वर्ग में एमडीयू रोहतक की ममता ने दूसरा, एसएनडीटी महिला यूनिवर्सिटी की साक्षी यादव तथा जैन यूनिवर्सिटी बैंगलोर की अरूल अर्सी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के खेल निदेशक राजेश सोबती ने बताया कि मंगलवार को देर रात तक विभिन्न किलोग्राम भार वर्ग में मुकाबले कराए जा रहे हैं। मंगलवार को हुए मुकाबलों का परिणाम बुधवार को जारी किया जाएगा। प्रतियोगिता में विभिन्न विश्वविद्यालय के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें