फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: युवा संसद में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
गांव बनी के पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में कार्यक्रम में भाग लेते शिक्षक व बच्चे
विज्ञापन
लाडवा। पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बनी में युवा संसद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में लगभग 50 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। वरिष्ठ प्राध्यापक सुरेंद्र जोशी ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने संसद भवन का मंचन करते हुए सत्ता पक्ष और विपक्ष की भूमिका निभाई। विपक्ष की ओर से कन्या भ्रूण हत्या, महंगाई और बेरोजगारी जैसे ज्वलंत मुद्दों पर सवाल उठाए गए। सत्ता पक्ष में मंत्रियों की भूमिका निभा रहे विद्यार्थियों ने तर्कपूर्ण जवाब देते हुए अपनी भूमिका को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गांव बरोट से लखविंद्र सिंह व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गांव मेहरा से अश्विनी कुमार ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें