फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध होर्डिग्स लगा रहे शहर की सुंदरता को ग्रहण, दे रहे हादसों को न्योता

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में विभिन्न जगह अवैध तौर पर लगे होर्डिंग्स व फ्लैक्स शहर की सुंदरता को ग्रहण लगा रहे है। अवैध जगह लगे इन होर्डिंग व फ्लैक्स से नगर परिषद को भी हर साल लाखों रुपये का नुकसान हो रहा है। हर साल नप को विज्ञापन होर्डिंग से 44 लाख रुपये की कमाई होती है। हालांकि नप की ओर से होर्डिंग उतारने के लिए कार्रवाई भी की जाती है, मगर कुछ दिनों बाद ही स्थिति दोबारा पहले जैसे बन जाती है। इसका मुख्य कारण नप की ओर से होर्डिंग्स लगाकर निशुल्क प्रचार करने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करना है, जिस कारण शहर में होर्डिंग व फ्लैक्स की भरमार है। यहां तक नप की ओर से इन लोगों को नोटिस देने तक नहीं जहमत नहीं उठाई जा रही। नप की इस लापरवाही के कारण शहर में दिनों दिन होर्डिंगों व फ्लैक्स की संख्या में इजाफा हो रहा है। बिजली के खंभों, वृक्षों, स्ट्रीट लाइट के खंभों, चौक-चौराहों से लेकर सड़क भी अछूते नहीं है। लोगों ने सड़कों व गलियों में भी फ्लैक्स बोर्ड लगाकर अतिक्रमण किया हुआ है। इससे न केवल जाम की स्थिति बनती है, बल्कि दुर्घटना होने का भी अंदेशा रहता है। हाईवे पर तो स्थिति और भी गंभीर बन जाती है। कोई भी बड़ा हादसा होने से इनकार नहीं किया जा सकता है। हालांकि नप की ओर से प्रचार प्रसार के लिए साइट भी निश्चित की गई है, मगर नप के शुल्क को देखते हुए लोग इन साइट को नजरांदाज करके अन्य जगह पर होर्डिंग्स व फ्लैक्स लगाते है।
विज्ञापन

ईओ बलबीर सिंह ने बताया कि नप की ओर से होर्डिंग उतारने की कार्रवाई की जा रही है। नप की ओर से विज्ञापन के लिए 38 साइट निश्चित की गई है। इन साइट के अलावा अगर कहीं भी चौक, चौराहे, खंभे या सड़क पर होर्डिंग लगा मिला तो संबंधित के खिलाफ के कार्रवाई की जाएगी। नप की ओर से ऐसे लोगों को नोटिस भी भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें