फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: इग्नू में 28 फरवरी तक होंगे दाखिले, पुनः पंजीकरण का मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय ने जनवरी 2026 सत्र के लिए नए दाखिले और पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ाकर 28 फरवरी कर दी गई है। विद्यार्थियों के हितों को ध्यान में रखते हुए इग्नू ने यह निर्णय लिया है, ताकि जो अभ्यर्थी समय सीमा में आवेदन नहीं कर पाए, उन्हें एक ओर अवसर मिल सके।
विज्ञापन

इग्नू के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. धर्मपाल ने बताया कि इग्नू में विभिन्न स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा व प्रमाणपत्र कार्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। नियमित पाठ्यक्रमों में अध्ययनरत विद्यार्थी भी इग्नू से अतिरिक्त डिग्री या डिप्लोमा कर अपने कॅरिअर विकल्पों का विस्तार कर सकते हैं। प्रवेश प्रक्रिया ऑनलाइन है। इच्छुक अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं।
पुनः पंजीकरण की अंतिम तिथि भी 28 फरवरी निर्धारित की गई है। हालांकि, विस्तारित अवधि में पंजीकरण कराने पर 200 रुपये विलंब शुल्क देना अनिवार्य होगा। विद्यार्थियों को समय रहते प्रक्रिया पूर्ण करने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें