फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचएसजीएमसी और एसजीपीसी ग्रुप की आईजी से वार्ता रही बेनतीजा

Sun, 03 Aug 2014 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
रात साढ़े 10 बजे तक एचएसजीएमसी के पदाधिकारी एवं समर्थक मोर्चा लगाकर छठी पातशाही के समीप कुरुक्षेत्र-कैथल मार्ग पर डटे रहे।
विज्ञापन


हालांकि इस बीच कुरुक्षेत्र के सर्कट हाउस में करनाल रेंज के आईजी एसएस देसवाल, डीसी निखिल गजराज एवं एसपी अश्विनी शैणवी ने दोनों ग्रुपों से अलग-अलग वार्ता की। लेकिन जिस मकसद से इन्हें यहां बुलाया गया था। वह पूरा नहीं हुआ और ये वार्ता बेनतीजा रही।

इस मौके पर एसएचजीएमसी के अध्यक्ष झींडा सहित छह पदाधिकारियों का शिष्टमंडल शामिल रहा। वहीं एसजीपीसी अमृतसर की ओर से सांसद प्रेम सिंह चंदूमाजरा से भी बात हुई।
विज्ञापन


उन्होंने दो टूक ये कह कर आईजी को इस मामले में हस्तक्षेप से इंकार कर दिया कि ये मामला अकाल तख्त का है। वहां से निष्काषित झींडा-नलवी पहले वहां से निर्णय लें, उसके बाद आगे की बात होगी।

त्रिलोकेवाला के ऐलान पर झींडा-नलवी ने बदले सुर

मेन रोड पर लगाए गए मोरचे पर संगत रहेगी या नहीं, इसको लेकर मोरचा स्थल पर ही 11 सदस्यीय बैठक हुई,लेकिन लंबी बैठक के बीच ही आक्रामक तेवरों के साथ एसजीपीसी के सदस्य एवं एचएसजीएमसी के एक्जीक्यूटिव कमेटी के मेंबर गुरमीत सिंह त्रिलोके वाला ने ऐलान किया कि गुरुद्वारे के समक्ष मोरचा जारी रहेगा।

इसके लिए चाहे उन्हें कितनी बड़ी शहीदी क्यों न देनी पड़े। त्रिलोके वाला अपनी कमेटी के पदाधिकारियों पर बरसते हुए देर रात को हुई बैठक से बायकाट कर उठ खड़े हुए।
विज्ञापन


हालांकि डीएसपी मुख्यालय सतीश गौतम एवं पिहोवा के डीएसपी गौरखपाल उन्हें मोरचा हटाने की अपील करते रहे,लेकिन संगठन में असंतोष को देखते हुए साढ़े 10 बजे झींडा और नलवी को मोरचा जारी रखने की घोषणा करनी पड़ी। गौरतलब है कि झींडा-नलवी पूरी तरह मोरचा जारी रखने को लेकर सहमत नहीं थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें