Kurukshetra : विवाद के बीच HSGPC के प्रधान महंत करमजीत सिंह व बलजीत सिंह दादूवाल ने संभाली कमान
Tue, 21 Feb 2023 12:14 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
सार
पातशाही में सोमवार को टकराव के बाद पुलिस ने 10 से 12 सिखों को हिरासत में ले लिया था, जिन्हें छोड़े जाने को लेकर रात साढे दस बजे तक उनके समर्थक केयू थाने के बाहर धरना देते रहे। बाद में मंगलवार को बड़ी संख्या में एकत्रित होकर आंदोलन की चेतावनी के साथ धरना खत्म किया गया था।
गुरुद्वारा प्रबंधन संभालने को लेकर उपजा विवाद थम नहीं रहा है। आज दूसरे दिन भी टकराव की आशंका है, जिसके चलते पुलिस पूरी तरह से सर्तक है। पुलिस ने पुख्ता प्रबंधों के साथ गुरुद्वारे के आसपास नाकेबंदी की गई है। हालांकि पुलिस सोमवार को हिरासत में लिए गए सिखों को लेकर अभी तक चुप्पी साधे हुए हैं। एचएसजीपीसी के प्रधान महंत करमजीत सिंह व बलजीत सिंह दादूवाल अन्य सदस्यों के साथ कैथल हुए, जिसके कैथल के गुरुदद्वारों की कमान संभाल ली।
विज्ञापन
अभी भी बनी टकराव की आशंका, गुरुद्वारे के आसपास पुलिस बल तैनात
गुरुद्वारा छठी पातशाही में सोमवार को टकराव के बाद पुलिस ने 10 से 12 सिखों को हिरासत में ले लिया था, जिन्हें छोड़े जाने को लेकर रात साढे दस बजे तक उनके समर्थक केयू थाने के बाहर धरना देते रहे। बाद में मंगलवार को बड़ी संख्या में एकत्रित होकर आंदोलन की चेतावनी के साथ धरना खत्म किया गया था। अब संभावना है कि अंबाला से बड़ी संख्या में सिख यहां पहुंचेंगे, इसी के चलते पुलिस ने भी अपनी तैयारी पुख्ता की हुई है।