फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैसे हो दुकानदारी, सड़क पर जमा नाले का पानी

विज्ञापन
ओवरफ्लो हुए नाले का सड़क पर जमा गंदा पानी दिखाते दुकानदार। संवाद - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बाबैन। सुनारिया रोड पर नाले का गंदा पानी ओवरफ्लो होकर सड़क पर आ गया है। सड़क पर पानी जमा होने से राहगीरों और दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर गंदा पानी जमा होने से उनकी दुकानदारी प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

दुकानदारों ने बताया कि पिछले काफी दिनों से नाले का गंदा पानी ओवरफ्लो होकर सड़क पर बह रहा है। इससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है। इससे बीमारी फैलने की भी आशंका बनी हुई। वाहनों के गुजरने के दौरान टायरों से छींटे दूर तक जाते हैं। इससे लोगों के कपड़े खराब हो जाते हैं। सड़क पर गंदा पानी जमा होने से उनकी दुकानदारी भी प्रभावित हो रही है। अधिकतर लोग इसी रास्ते से होकर अपने गंतव्य की ओर आते-जाते हैं और उनको मजबूरन गंदे पानी के बीच से होकर जाना पड़ रहा है। बारिश होने पर हालात बदतर हो जाते हैं। कहा कि इस समस्या को लेकर वे लोग कई बार बीडीपीओ सहित अन्य अधिकारियों को अवगत करा चुके हैं, लेकिन फिर भी समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है। बाजार के राकेश अग्रवाल, विपुल अग्रवाल, नीरज कुमार, अशोक कुमार, अमित बठला, कशिश चावला, ओमपाल, अजीत कुमार, रिंकू, अमरपाल, सुशील कुमार, दर्शन कुमार, विनोद कुमार ने संबंधित अधिकारियों से इस समस्या का तुरंत समाधान कराए जाने की मांग की हैं।
विज्ञापन

बीडीपीओ आशुतोष ने बताया कि मामले की जानकारी उनको मिली है। जल्द ही नाले की सफाई कराकर समस्या का समाधान करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें