फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: पट्टी जामड़ा के 130 घर जलमग्न, कठवा का पूरा एरिया डूबा

विज्ञापन
जलभराव के चलते ये बने हैं हालात।
विज्ञापन
शाहाबाद। मारकंडा में उफान का असर फसलों के साथ-साथ बस्तियों में भी देखा जा रहा है। पट्टी जामड़ा (बाजीगर बस्ती) में नदी का पानी फिर से घरों में घुस गया जहां करीब 130 घर जलमग्न हो चुके हैं और लोग या तो घरों की ऊपरी मंजिल पर डेरा डाले हुए हैं या फिर मंदिर परिसर में। कठवा गांव का पूरा रकबा पानी में डूब गया है। तंगौर की 90 फीसदी तक फसल बर्बाद मानी जा रही है जबकि कलसाना, पाडलू, मलकपुर, गुमटी और अरूपनगर में किसानों के अनुसार 50 फीसदी से भी ज्यादा नुकसान है।
विज्ञापन

2023 की बाढ़ का मंजर फिर दिखाई देने लगा
मारकंडा में बढ़ते जलस्तर व पहले से ही मार झेल रहे लोगों को वर्ष 2023 में आई बाढ़ का मंजर दिखाई देने लगा है। उस समय अंबाला के हेमामाजरा से 55 हजार क्यूसेक पानी निकलने के बाद शाहाबाद का पॉश इलाका हुड्डा तक डूब गया था। इस बार 44 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। पहाड़ों पर फिर से बारिश हुई तो बाढ़ की आशंका बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें