फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देह व्यापार के आरोप में होटल संचालक और महिला काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने सलारपुर रोड पर स्थित एक होटल के संचालक और एक महिला को देह व्यापार के आरोप में गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

आरोप है कि होटल संचालक बाहर से लड़कियां बुलाकर एक हजार रुपये में ग्राहकों को उपलब्ध कराता था। सूचना मिलने पर पुलिस ने होटल में फर्जी ग्राहक भेजकर संचालक और एक महिला को काबू कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से फर्जी ग्राहक की ओर से दिए एक हजार रुपये भी बरामद कर लिए हैं। पुलिस ने होटल संचालक सुनील वासी एबला (करनाल) को अदालत में पेश करके एक दिन के रिमांड पर लिया है और महिला को कारागार भेज दिया है।
विज्ञापन

पुलिस उप-अधीक्षक मुख्यालय सुभाष चंद्र ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि सलारपुर रोड पर होटल संचालक सुनील बाहर से लड़कियां बुलाकर देह व्यापार का धंधा करता है। आज भी उसने अपने होटल में देह व्यापार के लिए लड़कियां बुलाई हुई हैं। सूचना पर विभाग ने टीम गठित करके एक पुलिसकर्मी को बोगस ग्राहक बनाकर कर होटल में भेज दिया, जिसने होटल में पहुंचकर काउंटर पर बैठे व्यक्ति से एक हजार रुपये में सौदा तय कर लिया और पुलिस टीम को सूचित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस ने होटल पर छापामारी करके काउंटर बैठे व्यक्ति को काबू करके पूछताछ की। इसके बाद टीम ने तलाशी ली तो एक युवती भी मिली। पुलिस ने रात होने के कारण महिला को वन स्टॉप सेंटर भेजकर आरोपी सुनील को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सुबह दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर सुनील को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया और महिला को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें