फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीका से आए यजमानों ने जयराम विद्यापीठ में किया तुलादान

विज्ञापन
विज्ञापन
जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी की प्रेरणा से ब्रह्मसरोवर के तट पर जयराम विद्यापीठ में शनिवार को आचार्य पं. राजेश प्रसाद लेखवार शास्त्री, विद्वान ब्राह्मणों एवं शास्त्रियों ने दक्षिण अफ्रीका से आए यजमान शिल्पी कुमार और अर्श कुमार का विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ तुलादान संपन्न करवाया। यह तुलादान स्वास्थ्य एवं सर्वकल्याण की भावना से अभिभावक कौशल गुलाटी और कमलेश गुलाटी ने कराया।
विज्ञापन

तुलादान के साथ श्री रामेश्वर महादेव मंदिर में पूजन किया गया। आचार्य लेखवार ने बताया कि शास्त्रों के अनुसार शनिवार को तुलादान को विशेष शुभ माना गया है। ऐसी मान्यता है कि किए गए दान का फल सौ गुना होता है। विशेषकर अपने वजन के बराबर तोलकर अनाज दान करने का पुण्य फल है। अपने वजन के बराबर अनाज दान करने से मनुष्य के न केवल सारे पाप कट जाते हैं, बल्कि उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है। पवित्र और तीर्थ में स्नान करने के बाद किया जाने वाला यह तुलादान, ग्रह शांत करता है, बाधाएं शांत होती हैं। साथ ही इससे मोक्ष मिलता है। इस अवसर पर श्रवण गुप्ता, पवन गर्ग, टेक सिंह, खरैती लाल, राजेश सिंगला, सुरेंद्र गुप्ता, डा. नरेंद्र पाल, सतबीर कौशिक, रोहित कौशिक सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें