फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंकों की रही छुट्टी, अधिकतर एटीएम भी रहे खाली

Sun, 20 Nov 2016 11:50 PM IST
अमर उजाला/ब्यूरो/कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
नोटबंदी को लेकर बैंकों और इस प्रक्रिया में लगे पुलिस और अन्य विभागों के कर्मचारियों ने रविवार को शहर ने चैन की सांस ली है। लेकिन लोग बैंक, पोस्ट ऑफिस बंद होने के बाद भी परेशान ही रहे। रविवार का दिन शहर के एटीएम के भरोसे रहा लेकिन यह एटीएम भी धोखा दे गए। रविवार को भी शहर के आधे से ज्यादा एटीएम उपभोक्ताओं को मुंह चिढ़ाते नजर आए। इन एटीएम में शनिवार को पैसा आने के बावूद भी नहीं डाला जा सका। जिसका खामियाजा उपभोक्ताओं ने उठाया और एटीएम से भी खाली हाथ ही लौटे। कुछ मशीनों में पैसा था, जहां दिनभर लंबी लाइन के बाद लोगों को नंबर आया। 
विज्ञापन


शनिवार को दोपहर साढ़े तीन बजे बैंकों में करोड़ों रुपये पहुंच गए थे। लेकिन न ग्राहकों को मिले और न ही एटीएम मशीनों में ही डाले गए। इसका खामियाजा रविवार को उपभोक्ताओं ने बैंक बंद रहने के कारण भुगता। शहर के ज्यादातर एटीएम में पैसा नहीं था। ऐसे में उपभोक्ताओं को परेशानी उठानी पड़ी। सलारपुर रोड पर स्थिति यह रही कि एटीएम मशीन में रविवार को दोपहर तक पैसा निकला। इसके बाद यह एटीएम भी बंद हो गया। सेक्टर 17 में आईसीआईसीआई बैंक का एटीएम रविवार को भी किसी काम का नहीं रहा। इस एटीएम का सुबह तो शटर ही नहीं खुला। दोपहर बाद एटीएम का शटर खुला लेकिन आधा। गार्ड ने यहां आने वाले लोगों को कैश नहीं होने की बात कही। ऐसे में लोग सामने स्थिति नए डीसीबी बैंक के एटीएम पर गए। लेकिन यहां से भी खाली ही लौटे। दिल्ली रोड स्थित एचडीएफसी बैंक के एटीएम में कुछ देर तो लोगों को पैसा मिला लेकिन 12 बजे बाद यहां यह मशीन भी कैश लेस हो गई। 

केयू थर्ड गेट के सामने स्थित दो एटीएम में से एक में ही पैसा निकला। इस बैंक में शनिवार की रात आठ बजे के करीब पैसा डाला गया था। इसके चलते रात को भी यहां खासी भीड़ मौजूद थी। हालांकि इस एटीएम से दो हजार से ज्यादा कैश किसी व्यक्ति को नहीं मिल पाया। रविवार के सुबह से 11 बजे बाद यह एटीएम भी खाली हो गया। एटीएम मशीनों पर भी लंबी लाइनें और कुछ देर बाद पैसा खत्म होने की सूचना ने लोगों को जमकर परेशान किया।
विज्ञापन


 एप के सहारे एक कोने से दूसरे कोने दौड़े लोग 
नोटबंदी के दौरान लांच हुए एक ऐप ने भी लोगों को खूब दौड़ाया। इस ऐप पर शहर का पिन कोड डालने के बाद उन एटीएम की जानकारी मिल जाती है जिनमें कैश है। साथ ही कैश नहीं वाले एटीएम की भी सूची मिल जाती है। लेकिन इस ऐप पर शहर का कोड डालने के बाद जिन एटीएम मशीनों पर कैश होने की सूचना मिली लोग उस एटीएम की ओर दौड़े, कुछ को फायदा हुआ लेकिन ज्यादातर की भाग दौड़ व्यर्थ ही गई। पहुंचने से पहले ही यह एटीएम खाली हो चुके थे। जिन एटीएम में पैसा था, वहां भीड़ काफी ज्यादा होने से भी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। 
आज नोटों के साथ राहत की भी उम्मीद 
लीड बैंक के डीजीएम पीएस चौहान ने शनिवार को ही यह दावा किया था कि आरबीआई से काफी रकम आई। उन्होंने कहा था कि यह राशि इतनी है कि शहर के किसी भी बैंक में दो दिनों तक कोई दिक्कत नहीं आएगी। ऐसे में सोमवार को बैंकों से लोगों को नए नोटों के साथ कुछ राहत भी मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें