फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल ऐप से देख सकेंगे समारोह के 18 रंग

Sun, 20 Nov 2016 12:35 AM IST
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव के 18 रंगों को अब मोबाइल ऐप पर देखा जा सकेगा। इस ऐप पर जहां महोत्सव के सभी कार्यक्रमों की जानकारी मिलेगी वहीं कुरुक्षेत्र 48 कोस के दर्शनीय स्थलों और कुरुक्षेत्र में आने वाली बसों, ट्रेनों, होटल, धर्मशालाओं के बारे में घर बैठे ही  ब्योरा मिल पाएगा। इस ऐप की शुरुआत मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने चंडीगढ़ स्थित सीएम आवास पर किया है।
विज्ञापन


इस ऐप को कुरुक्षेत्र विजन की तरफ से तैयार किया गया है और इसकी जिम्मेदारी कुरुक्षेत्र विकास  बोर्ड को सौंपी जाएगी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शनिवार को इस ऐप की पूरी जानकारी भी हासिल की। कुरुक्षेत्र विजन से मदन मोहन छाबड़ा व उपेंद्र सिंघल ने इसकी खूबियां बताईं। इस ऐप पर सबसे पहले मुख्यमंत्री विश्वभर के लोगों को कुरुक्षेत्र में 6 से 10 दिसंबर तक चलने वाले अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव के लिए निमंत्रण दे रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कुरुक्षेत्र की पावन धरा पर पहली बार गीता जयंती महोत्सव को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मनाया जा रहा है और प्रदेश  के सभी जिला व ब्लॉक स्तर पर भी इस महोत्सव पर कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि महोत्सव को लेकर तैयार किए गए मोबाइल ऐप से पर्यटकों की संख्या में इजाफा होगा और विश्व के किसी भी कोने पर लोग महोत्सव की जानकारी हासिल कर सकेेंगे।
विज्ञापन


मोबाइल से मिलेगी 48 कोस की भी जानकारी
मदन मोहन छाबड़ा व उपेंद्र सिंघल ने बताया कि गीता जयंती महोत्सव मोबाइल ऐप को गुगल में जाकर मोबाइल ऐप को सर्च करना होगा। इसके बाद महोत्सव के लोगो को क्लिक कर महोत्सव के सभी कार्यक्रमों का शेड्यूल, 48 कोस के तीर्थों की जानकारी, कुरुक्षेत्र में पर्यटकों को मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी भी मिलेगी। इस पर लोगों को ऑप्शन पर जाकर अपना पंजीकरण करवाना होगा।

इस पंजीकरण के बाद संबधित व्यक्ति को ईमेल, व्टसऐप पर संदेश मिलेगा। इसकी खास बात यह भी है कि लोगो को एक बार डाउनलोड करने के बाद बिना इंटरनेट के भी जानकारी हासिल की जा सकेगी यानि ऑफ लाइन भी इस अप्लिकेशन का इस्तेमाल किया जा सकेगा। इस ऐप से गीता के 18 श्लोकों और महोत्सव के 18 रंगों को देखा जा सकेगा। इस ऐप पर आरती व मुख्य कार्यक्रम का लाइव भी देखा जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें