फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: विवि के एचकेआरएन कर्मचारी जॉब सिक्योरिटी की कर रहे मांग

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कर्मचारियों को संबो​धित करते संयोजक गुरदीप तंवर। संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में एचकेआरएन संघ की बैठक हुई। इसका नेतृत्व प्रदेश संयोजक गुरदीप तंवर ने किया। बैठक में सभी कर्मचारियों ने हाल ही में हरियाणा सरकार की ओर से प्रदेश के किसी भी विश्वविद्यालय में कार्यरत अनुबंधित कर्मचारियों को जॉब सिक्योरिटी का लाभ न देने पर रोष व्यक्त किया।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने कहा कि सरकार ने विभागों, बोर्डों और निगमों के 1.20 लाख कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति आयु तक नौकरी की गारंटी दी है लेकिन विश्वविद्यालयों के कर्मचारियों को इस लाभ से बाहर रखना भेदभावपूर्ण है। गुरदीप तंवर ने कहा कि विश्वविद्यालयों में कार्यरत कर्मचारी कई वर्षों से पूरी निष्ठा के साथ सेवाएं दे रहे हैं। सरकार कौशल रोजगार निगम के माध्यम से अन्य संस्थानों में कार्यरत कर्मचारियों को सुरक्षा दे रही है, तो विश्वविद्यालयों को अलग रखना अनुचित है। उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से निर्णय वापस लेने और विश्वविद्यालय कर्मचारियों को भी जॉब सिक्योरिटी का लाभ देने की मांग की।

कर्मचारियों की मुख्य मांग है कि सेवा सुरक्षा अधिनियम में विश्वविद्यालयों के अनुबंधित कर्मचारियों को शामिल किया जाए। सेवा अवधि को नियमित कर्मचारियों के समान मान्यता दी जाए और सेवानिवृत्ति की आयु 58 वर्ष तक नौकरी की गारंटी दी जाए। साथ ही समान कार्य के लिए समान वेतन लागू किया जाए। बैठक में दिनेश कुमार, मेजर तंवर, प्रदीप शर्मा, राजीव सैनी, अंकित सैनी, साहब सिंह, कुलजीत सिंह, विकास, नवीन चोपड़ा सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

कुरुक्षेत्र। कर्मचारियों को संबोधित करते संयोजक गुरदीप तंवर। संवाद- फोटो : samvad

कुरुक्षेत्र। कर्मचारियों को संबोधित करते संयोजक गुरदीप तंवर। संवाद- फोटो : samvad

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें