कुरुक्षेत्र। जिला पुलिस कर्मचारियों के स्वास्थ्य की जांच के लिए पुलिस लाइन में एक विशेष चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में बड़ी संख्या में महिला और पुरुष पुलिसकर्मियों ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण करवाया। विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने रक्तचाप, शर्करा, वजन, रक्त परीक्षण और सामान्य स्वास्थ्य जांच की।
चिकित्सकों ने कर्मचारियों को स्वस्थ जीवनशैली, संतुलित आहार और नियमित व्यायाम की सलाह दी। स्वास्थ्य समस्याओं वाले कर्मचारियों को आगे की जांच और उपचार के लिए परामर्श भी दिया गया। बाला जी आरोग्य अस्पताल के प्रबंध निदेशक डॉ. अनुराग कौशल और डॉ. नेहा कौशल की टीम ने इस शिविर में सहयोग किया। अस्पताल के डॉ. गुंजन शर्मा, डॉ. सचिन, परमबीर, पारुल और विजय कुमार ने पुलिसकर्मियों की जांच की। महाप्रबंधक महेंद्र सिंह और आकाश कुमार ने भी परामर्श दिया। पुलिस विभाग के फार्मासिस्ट रविकांत, कल्याण निरीक्षक रामपाल और सहायक उप निरीक्षक सुरेश कुमार ने चिकित्सा दल का सहयोग किया। पुलिस कर्मचारियों ने इस पहल को उनके स्वास्थ्य और मनोबल के लिए लाभकारी बताया। शिविर में कुल 101 महिला और पुरुष पुलिस कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।