फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा व पंजाब राज्यों की पुलिस मिलकर कसेगी अपराध पर नकेल

विज्ञापन
विज्ञापन
अब अंतरराज्यीय गिरोह के सदस्य और अपराधियों की धरपकड़ के लिए हरियाणा और पंजाब की पुलिस मिलकर काम करेगी। इसके लिए दोनों राज्यों के पुलिस के अधिकारियों की एक बैठक किसान विश्राम गृह में हुई। इस बैठक में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने का खाका तैयार किया गया। वहीं आपसी समन्वय और संवाद बढ़ाने पर भी विचार-विमर्श किया गया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक डॉ. अंशु सिंगला ने बताया कि इस बैठक का मुख्य उद्देश्य अपराधों पर अंकुश लगाकर आमजन को अमन-चैन का माहौल प्रदान करना है। बैठक में दोनों राज्यों की सीमाओं के पुलिस अधिकारियों ने आपसी विचार-विमर्श साझा किए। इसमें आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों की सूचना देने के लिए सहमति व्यक्त की गई ताकि अपराधों की रोकथाम हो और अपराधियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जा सके। इस दौरान आतंकी गतिविधियों में लिप्त अपराधियों, अवैध हथियार रखने वालों, मोस्ट वांटेड अपराधियों, नशा तस्करों, आपराधिक मामलों में कारागार में बंद या कारागार से छूटने वाले अपराधियों से संबंधित जानकारी, क्रॉस बॉर्डर से वीवीआईपी के आवागमन की सूचना साझा करना, आपसी तालमेल से पेट्रोलिंग, नाकाबंदी व जांच व गश्त का प्रबंध करना, एक-दूसरे राज्य में रहने वाले किरायेदारों की सूचना साझा करना, बेल जंपरों, पैरोल जंपरों, अवैध रूप से इस्तेमाल किए जाने वाले ड्रोन से संबंधित जानकारी दी जाएगी। इस मौके पर पुलिस उप-अधीक्षक ग्रामीण पटियाला सुखविंद्र सिंह चौहान, डीएसपी पिहोवा गुरमेल सिंह, डीएसपी मुख्यालय सुभाष चंद्र सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अलग-अलग राज्य के बदमाश आपस में संपर्क बनाकर अंतरराज्यीय गिरोह बना लेते हैं। इन अंतरराज्यीय गिरोह की धरपकड़ के लिए पुलिस भी अंतरराज्य संपर्क बनाकर उन्हें काबू करेगी। इसके लिए हरियाणा और पंजाब पुलिस के बीच सहमति बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें