फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: धान खरीद कार्य में लापरवाही पड़ी भारी, 10 एजेंसियों को नोटिस व एक का लाइसेंस रद्द

Sat, 12 Oct 2024 10:21 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)

सार

उपायुक्त ने कहा कि मंडियों में सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हो इसके लिए संबंधित अधिकारियों को पहले से ही आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
मंडी में पड़ी धान - फोटो : संवाद (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में धान खरीद कार्य को लेकर लापरवाही अब एजेंसियों पर भारी पड़ने लगी है। इसी के चलते 10 एजेंसियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है तो एक का लाइसेंस रद्द कर दिया गया है।

विज्ञापन


उपायुक्त राजेश जोगपाल ने स्पष्ट किया कि धान खरीद कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही सहन नहीं की जाएगी, जिसकी भी अनियमितता पाई गई उसके खिलाफ तुरंत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

उन्होंने बताया कि धान खरीद कार्य में लापरवाही बरतने के मामले में थानेसर अनाज मंडी के तहत मैसर्ज रमन ट्रेडिंग कंपनी, मैसर्ज सोमप्रकाश बृज भूषण, मैसर्ज रामदूत एंड कंपनी, मैसर्ज भीम सिंह नसीब सिंह, मैसर्ज सेठी इंटरप्राइजेज को व पिहोवा अनाज मंडी के तहत पंजाब ट्रेडिंग कम्पनी, ददयान ट्रेडिंग कंपनी, रामेश्वर दास गौरव कुमार, चैन सिंह एंड सन्स, सिंधु इंटरप्राइजेज को शोकॉज नोटिस जारी किया गया। इसके अलावा लाडवा में मैसर्ज आत्मा राम चमन लाल का लाइसेंस रद्द किया गया है।
विज्ञापन


उपायुक्त ने कहा कि धान खरीद कार्य में किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। मंडियों में लिफ्टिंग का कार्य भी तेजी से करने के निर्देश दिए गए हैं और इसके तहत लिफ्टिंग के कार्य में तेजी भी लाई जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें