फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यवाहक CM ने दी दशहरा की शुभकामनाएं: बोले- भगवान श्रीराम की शिक्षाओं को धारण करके जीवन में आगे बढ़ना चाहिए

Sat, 12 Oct 2024 06:45 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र/लाडवा (हरियाणा)

सार

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में कार्यवाहक सीएम नायब सिंह सैनी द्वारा जय भारत कला मंच द्वारा आयोजित शोभायात्रा को झंडी दिखाकार रवाना किया गया। 
विज्ञापन
तिलक करते नायब सिंह सैनी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विजयदशमी पर्व की सभी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि सभी पर्व हम सबको मिलकर मनाने चाहिए इससे भाईचारा व प्रेम मजबूत होता है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी लाडवा में संगम मार्केट के पास विजयदशमी के पर्व पर आयोजित शोभायात्रा को झंडी दिखाने के उपरांत पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इससे पहले उन्होंने पूजा-अर्चना करते हुए भगवान श्री राम का किरदार निभाने वाले विक्की मलिक व लक्षमण का किरदार निभाने वाले पंकज का राजतिलक भी किया। यहां पहुंचने पर जय भारत कला मंच संस्था के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को भगवान श्री राम की प्रतिमा देकर उनका अभिनंदन किया।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इस मौके पर कहा कि विजयदशमी पर्व पूरे भारत में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है और लाडवा विधानसभा क्षेत्र के तहत उन्हें शोभायात्रा में आने का मौका मिला है, उससे वह अपने आप को गौरवांतित महसूस करते हैं। उन्होंने कहा कि हमें भगवान श्री राम की शिक्षाओं को अपने जीवन में धारण करके जीवन में आगे बढ़ना चाहिए।
विज्ञापन


यह शोभायात्रा संगम मार्केट से होते हुए अग्रसेन चौक व मुख्य मार्गों से होते हुए रामकुंड़ी धर्मास्थान में जाकर संपन्न हुई। इस मौके पर उनके साथ पूर्व शहरी स्थानीय निकाय राज्यमंत्री सुभाष सुधा, लाडवा नगरपालिका की चेयरमैन साक्षी खुराना, भाजपा जिला प्रधान सुशील राणा, जय भारत कला मंच के पदाधिकारी राकेश शर्मा, नरेश कुमार, अश्वनी, राजीव, सुमित, मनोज, संदीप, रिंकु, मोनू के साथ-साथ अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें