फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: हरियाणा कमेटी ने पाकिस्तान के लिए जत्था किया रवाना, सबसे पहले पहुंचेगा श्री ननकाना साहिब

Fri, 24 Nov 2023 09:31 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)

सार

कमेटी सदस्य बीबी रविंदर कौर के नेतृत्व में जत्था रवाना हुआ। जत्था उत्साह से लबरेज रहा। 26 नवंबर को जत्था श्री गुरु नानक देव जी महाराज के जन्म स्थान गुरुद्वारा श्री ननकाना साहिब पहुंचेगा।
विज्ञापन
पाकिस्तान के लिए धार्मिक यात्रा के लिए जत्थे को रवाना करते - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्री गुरु नानक देव जी महाराज के प्रकाश पर्व पर हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी की ओर से अपना पहला जत्था एचएसजीएमसी कार्यकारिणी समिति सदस्य बीबी रविंदर कौर अजराना के नेतृत्व में श्री ननकाना साहिब पाकिस्तान के लिए मुख्यालय से रवाना किया गया। शुक्रवार को इस जत्थे को कमेटी के प्रवक्ता कवलजीत सिंह अजराना, मुख्य सचिव जसविंदर सिंह दीनपुर, अतिरक्ति सचिव राजपाल सिंह दुनियामाजरा, अतिरिक्त मुख्य जांच शाखा से रूपिंदर सिंह, सिख नेता नरेंद्र सिंह गिल, मैनेजर जज सिंह, यात्रा विभाग के कार्यकारी प्रभारी हरकीरत सिंह, सिख नेता तजिंदर सिंह मक्कड़, पटवारी तजिंदरपाल सिंह स्याहपोश ने रवाना किया।

विज्ञापन


रवाना होने से पहले बीबी रविंदर कौर अजराना ने बताया कि 26 नवंबर को जत्था श्री गुरु नानक देव जी महाराज के जन्म स्थान गुरुद्वारा श्री ननकाना साहिब पहुंचेगा, यहां श्री गुरु नानक देव जी महाराज के प्रकाश पर्व के समागम में शामिल होंगे। इसके उपरांत जत्था गुरुद्वारा पंजा साहिब, हसन अबदान, लाहौर, डेहरा साहिब, गुरुद्वारा करतारपुर साहिब के दर्शन करेगा।

इससे पहले कंवलजीत सिंह अजराना व जसविंदर सिंह दीनपुर ने जत्थे में शामिल संगत में पासपोर्ट वितरित किए। अजराना ने बताया कि हरियाणा कमेटी द्वारा श्री गुरु नानक देव जी महाराज के प्रकाश पर्व पर यह पहला जत्था भेजा जा रहा है। कमेटी के प्रधान जत्थेदार भूपिंदर सिंह असंध के नेतृत्व में संस्था द्वारा बखूबी कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन


संस्था द्वारा श्री गुरुनानक देव प्रकाश उत्सव बड़े स्तर पर मनाया जा रहा है। ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब पातशाही दसवीं नाडा साहिब पंचकूला, गुरुद्वारा साहिब पातशाही छठी कुरुक्षेत्र, गुरुद्वारा साहिब पातशाही पहली व दसवीं कपालमोचन, गुरुद्वारा श्री मंजी साहिब लाखनमाजरा, गुरुद्वारा श्री बंगला साहिब रोहतक में बड़े स्तर पर समागम करवाए जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि इससे पहले बैसाखी व महाराजा रणजीत सिंह की बरसी पर भी जत्था भेजा जा चुका है। बताया कि हरियाणा कमेटी को इस बार 101 लोगों को पाकिस्तान धार्मिक यात्रा के लिए वीजे मिले हैं, जिसके लिए वे भारत सरकार और पाकिस्तान राजदूत पदाधिकारियों के आभारी हैं।

उन्होंने बताया कि यह जत्था यहां से श्री हरमंदिर साहिब श्री दरबार साहिब श्री अमृतसर पहुंचेगा, वहां रात्रि ठहराव के बाद बाघा सीमा के माध्यम से पाकिस्तान जाएगा। मुख्य सचिव जसविंदर सिंह दीनपुर ने बताया कि जत्थे को श्री अमृतसर तक लेकर जाने व वहां से वापस लाने का प्रबंध हरियाणा कमेटी द्वारा किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें