कुरुक्षेत्र। रामलीला का मंचन करते जयश्री शारदा रामलीला एवं दशहरा सोसायटी के कलाकार। विज्ञप्ति
कुरुक्षेत्र। नेताजी सुभाष पार्क के नजदीक झांसा रोड चौंक वाली जयश्री शारदा रामलीला एवं दशहरा सोसायटी की रामलीला में शनिवार रात्रि अशोक वाटिका, रावण-सीता संवाद, रावण-हनुमान संवाद और लंका दहन आदि प्रसंग दिखाए गए।
रामलीला के सहयोगी संदीप फौजी ने मां शारदा की आरती में हिस्सा लिया। मंच के पहले दृश्य में लंका की अशोक वाटिका दिखाई जाती है जिसमें रावण प्रवेश करके सीता को तरह-तरह के प्रलोभन देता है। तयशुदा समय तक बात न मानने पर वह अपनी चंद्रहास खडग से सीता को मारने की धमकी देता है। रावण त्रिजटा राक्षसी के समझाने से वापस चला जाता है।
हनुमान जी पेड़ों की ओट से यह सारा दृश्य देख लेते हैं और माता सीता को एक गीत राम कहानी सुनो रे राम कहानी के माध्यम से सारा वृतांत सुनाते हैं। मंच पर अशोक वाटिका उजाड़ने और लंका दहन के दृश्यों ने श्रद्धालुओं को रोमांचित किया। रामलीला के मंच पर छोटे-छोटे बच्चों को लोरी दी गई। रामलीला दृश्यों के बीच-बीच में भक्ति गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किया गया। महासचिव नरेश चौधरी ने बताया कि सरपरस्त दर्शनलाल सैनी के निर्देशन में मंच पर कलाकारों में सुमित गर्ग ने राम, सोनू नेगी ने लक्ष्मण, संजीव कौशिक ने रावण, प्रिंस ने सीता, पीतांबर शर्मा ने हनुमान, सचिन देव ने मेघनाद, गोविंद यादव ने अक्षय कुमार, महिपाल धीमान ने विभीषण, चीनी भाई ने सुग्रीव, श्रीनिवास गोयल ने बागवान, अथर्व, लव सैनी और शिवम सैनी ने रावण के दरबारियों का अभिनय किया।
कुरुक्षेत्र। रामलीला का मंचन करते जयश्री शारदा रामलीला एवं दशहरा सोसायटी के कलाकार। विज्ञप्ति