फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रिंस हत्याकांड : पोते की हत्या की खबर सुन दादा की हार्ट अटैक से मौत

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। मृतक के गुस्साए ​परिजनों को समझाने का प्रयास करते पूर्वमंत्री सुभाष सुधा। संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। शनिवार देर रात चाकू घोंप कर 22 वर्षीय प्रिंस की हत्या के सदमे में निजी अस्पताल में उपचाराधीन उसके दादा का भी हार्ट अटैक से निधन हो गया है। उसके दादा पिछले कुछ दिनों से अस्पताल में दाखिल थे। प्रिंस ही सुबह काम पर आते समय दादा व उनके तीमारदारों के लिए खाना लेकर आता था। परिजनों के मुताबिक सुबह दादा ने प्रिंस के देर तक खाना लेकर न आने व आसपास के लोगों के चेहरे उतरे देखे तो इसका कारण जाना। प्रिंस की हत्या की बात सुनते ही दादा को मौके पर ही हार्ट अटैक आ गया।
विज्ञापन

हत्या के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर रविवार सुबह परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। आरोपी की पहचान होने के बावजूद पुलिस की निष्क्रियता से आक्रोशित परिजनों ने कैथल-कुरुक्षेत्र मार्ग पर लोकनायक जयप्रकाश जिला नागरिक अस्पताल के समक्ष जाम लगा दिया। भड़के परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी तक जाम न खोलने व शव का पोस्टमार्टम न कराने पर अड़े रहे।
जाम की सूचना पाकर भारी पुलिस बल के साथ डीएसपी मुख्यालय सुनील कुमार व डीएसपी लाडवा रणधीर सिंह मौके पर पहुंचे और उचित कार्रवाई का आश्वासन देते रहे लेकिन परिजन नहीं माने। करीब डेढ़ घंटे बाद पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने परिजनों को आधे घंटे बातचीत की और दो दिन तक आरोपियों को गिरफ्तार करने का भरोसा दिया। इसके बाद परिजन जाम खोलने को राजी हुए। मृतक के चाचा श्याम सिंह ने बताया कि उन्होंने वारदात के बाद तुरंत पुलिस को सारे आरोपियों की पहचान व पता बता दिया था। पुलिस 16 घंटे तक कागजी कार्रवाई के नाम पर उलझी रही जिस वजह से आरोपी भागने में कामयाब रहे। मृतक के भाई पारस ने कहा कि उन्होंने पुलिस को वारदात के बाद साथ की साथ सूचना दी थी लेकिन पुलिस ने गंभीरता नहीं दिखाई।
विज्ञापन

शनिवार देर रात करीब नौ बजे रतन डेरा सिरसला रोड पर स्काइट कॉलेज के समीप तीन बाइक सवार युवकों ने 22 वर्षीय युवक प्रिंस की चाकू घोंपकर हत्या कर दी थी। प्रिंस शादीपुर शहीदा डेरे का निवासी था और बिरला मंदिर के पास एक गारमेंट की दुकान पर काम करता था।

कुरुक्षेत्र। मृतक के गुस्साए परिजनों को समझाने का प्रयास करते पूर्वमंत्री सुभाष सुधा। संवाद

कुरुक्षेत्र। मृतक के गुस्साए परिजनों को समझाने का प्रयास करते पूर्वमंत्री सुभाष सुधा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें