ईस्माइलाबाद। झांसा मंडी आढ़ती एसोसिएशन के गठन के लिए अनाज मंडी पूर्व प्रधान दिनेश कंसल की अध्यक्षता में आढ़तियों की बैठक का आयोजन किया गया। इसमें ज्ञानचंद गोयल को सर्वसम्मति से दो साल के लिए प्रधान चुना गया।
नवनियुक्त प्रधान ज्ञानचंद गोयल ने बताया कि मंडी ने जो जिम्मेवारी उन्हें सौंपी है उसे वे पूरी निष्ठा व ईमानदारी के साथ निभाएंगे और आढ़तियों व किसानों के हितों की रक्षा के लिए हमेशा कार्य करते रहेंगे। इस मौके पर दिनेश कंसल, अजय कंसल, मोहन गोयल, महिंद्र जिंदल, नरेश शर्मा बचगांव, पवन गिरधर, श्रवण गर्ग, जय कुमार गर्ग, शिव बंसल, श्यामसुंदर सिंगला सहित अन्य मौजूद रहे।