फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: श्रीकृष्ण-अर्जुन संवाद में गुरुकुल की टीम ने पाया प्रथम स्थान

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव की राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं में सम्मान प्राप्त करते ग
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव की राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं जिनमें विभिन्न विद्यालयों के सैकड़ों छात्रों ने भाग लिया। वरिष्ठ वर्ग में श्रीकृष्ण-अर्जुन संवाद में गुरुकुल के आरव गौतम और चिराग कटारिया की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं कनिष्ठ वर्ग प्रश्नोत्तरी में अक्षत आर्य, दिव्य प्रकाश व सोनू की टीम को तृतीय पुरस्कार दिया गया। भाषण प्रतियोगिता में काव्यांश ठाकुर को विशेष पुरस्कार से नवाजा गया। गुरुकुल पहुंचने पर सभी विजेता छात्रों का निदेशक ब्रिगेडियर डॉ. प्रवीण कुमार और प्राचार्य सूबे प्रताप व अन्य अध्यापकों की ओर से स्वागत किया गया।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग की ओर से जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं 21 से 23 नवंबर और राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं 27 से 30 नवंबर तक करवाई गईं। ब्रिगेडियर प्रवीण कुमार ने बताया कि इससे पूर्व जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भी गुरुकुल कुरुक्षेत्र के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए भाषण, श्लोक उच्चारण और श्रीकृष्ण-अर्जुन संवाद प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त कर गौरव हासिल किया। श्लोक उच्चारण प्रतियोगिता में गुरुकुल के छात्र स्वस्तिक ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार भाषण प्रतियोगिता में कक्षा 11वीं के काव्यांश ने प्रथम स्थान और कक्षा आठवीं के सिद्धार्थ ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर प्रभावी अभिव्यक्ति और गीता के गहन ज्ञान का परिचय दिया।

श्रीकृष्ण-अर्जुन संवाद प्रतियोगिता में कक्षा आठवीं बी के आदित्य और निश्चय और कक्षा 10वीं बी के चिराग कटारिया और आरव गौतम की टीमों ने प्रथम स्थान हासिल किया।

कुरुक्षेत्र। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव की राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं में सम्मान प्राप्त करते ग

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें