कुरुक्षेत्र। विजेताओं को सम्मानित करते शिक्षक। विज्ञप्ति
कुरुक्षेत्र। गुरुकुल कुरुक्षेत्र के छात्रों ने अपनी कुशल मेधा का परिचय देते हुए लाडवा के सुगनी देवी आर्य गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित विकसित भारत, युवा संसद कार्यक्रम में कई पुरस्कार हासिल किए। गुरुकुल कुरुक्षेत्र के छात्र अनघ त्रिपाठी को सर्वश्रेष्ठ प्रतिनिधि चुना गया जबकि जागृत महेन्द्रू और संजय कुमार को अलग-अलग कैटेगरी में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु सम्मानित किया गया।
निदेशक ब्रिगेडियर डॉ. प्रवीण कुमार ने बताया कि राज्य स्तरीय युवा संसद कार्यक्रम में देश की संसद की गरिमा और प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए गुरुग्राम ग्लोबल हाइट्स स्कूल के 33, सुगनी देवी स्कूल के 15, गुरुकुल कुरुक्षेत्र के 12, द मिलेनियम स्कूल कुरुक्षेत्र के पांच, अग्रसेन पब्लिक स्कूल के दो एवं डिवाइन पब्लिक स्कूल, शाहाबाद के दा छात्राओं ने भाग लिया।
युवा संसद में चर्चा का विषय पहलगाम अटैक रहा जिसमें इन छात्रों ने सुरक्षा समिति के सदस्यों, जम्मू-कश्मीर के पुलिस अध्यक्ष, राष्ट्रीय सुरक्षा समिति कार्यवाही पक्ष और विपक्ष संसदीय परंपरा के अनुसार प्रश्न-उत्तर प्रस्तुत किए गए। युवा संसद के लिए सभी छात्रों में अलग ही उत्साह नजर आ रहा था और सभी ने अपने विचारों को बेहद शानदार ढंग से प्रस्तुत किया। दो दिवसीय इस कार्यक्रम के समापन पर युवा संसद कार्यक्रम में भाग लेने वाले विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।