फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुघर से एक किमी का दायरा सील, कारोबार प्रभावित

Tue, 05 Aug 2014 12:05 AM IST
राजेश शांडिल्य/अमर उजाला, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
एचएसजीएमसी-एसजीपीसी के बीच चल रहे तनाव में  सैकड़ों लोगों का रोजगार ठप है। दो पेट्रोल पंप संचालकों को भी अधिक नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


इनके अलावा 200 से अधिक दुकानदारों के लिए रोजी-रोटी का सवाल खड़ा हो गया है। शनिवार को दोपहर से कुरुक्षेत्र में एचएसजीएमसी और एसजीपीसी के विवाद के चलते नगर के एरिया को सील करने की प्रक्रिया लगातार बढ़ रही है।

पहले दिन जहां 100 मीटर के दायरे में लोगों की आवाजाही बंद कर दी गई थी। रविवार तीन बजे के बाद से गुरुघर से एक किलोमीटर से अधिक के दायरे में बैरियर लगाकर आवाजाही रोक दी गई।
विज्ञापन


अधिक असर एक किलोमीटर के दायरे में स्थित दो पेट्रोल पंप, 200 से अधिक दुकानों, होटल, रेस्टोरेंट व अन्य व्यापारिक प्रतिष्ठानों के अलावा तीन राष्ट्रीयकृत बैंकों के कामकाज भी असर पड़ा है।

आने वाले दिनों में छोटे दुकानदारों पर भी इस तनाव का असर पड़ने की उम्मीद है। उधर, एसपी अश्विनी शैणवी ने ‘अमर उजाला’ से बातचीत में माना कि इन हालात मे लोगों को आर्थिक नुकसान के साथ परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

जो प्रबंध किए गए हैं वह जनता की सुरक्षा के लिए है। डीसी निखिल गजराज के मुताबिक ये प्रबंध शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए किए हैं। डीसी का कहना है कि आवश्यकतानुसार कार्रवाई की जाएगी।

धर्मनगरी आने वाले परेशान
नगर के सबसे पुराने रेस्टोरेंट एवं होटल मेजबान रीजेंसी के एमडी राजीव गौड़ के  मुताबिक जगह-जगह बैरियर लगने से कामकाज पर बुरा असर पड़ रहा है।

नागरिकों और देश-दुनिया से धर्मनगरी पहुंचने वाले तीर्थ यात्रियों और सैलानियों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

जाहिर है कि कुरुक्षेत्र के तीनों बस अड्डों, जीटी रोड और रेलवे स्टेशन से आवाजाही करने वाले लोग व वाहन उसी मार्ग से गुजरते हैं, जिस एरिया को प्रशासन ने सील किया है।

रोजाना साढे़ 12 लाख की बिक्री अब शून्य
नगर का सबसे व्यस्त रहने वाला पेट्रोल पंप छठी पातशाही गुरुद्वारे के ठीक सामने मेन रोड पर है। सुरेंद्र सिंह एंड कंपनी के इस पेट्रोल पंप के मैनेजर सुनील कुमार ने बताया कि काम ठप है।

रोजाना उनके पंप से 8 हजार लीटर पेट्रोल और करीब 11 हजार लीटर डीजल की बिक्री होती है। रोजाना 12 लाख की सेल अब दो दिन से ठप है। हालांकि 3 अगस्त को सिर्फ 3 हजार लीटर डीजल और 2 हजार लीटर पेट्रोल सेल हुआ था।

दो लाख के बजाय 40-45 हजार की सेल
सेक्टर-17 के मेन रोड स्थित पेट्रोल पंप सिमरन ऑटो फिलिंग स्टेशन के मुंशीराम ने बताया कि कारोबार न के बराबर हो रहा है। उनके मुताबिक जहां प्रतिदिन करीब ढाई से तीन लाख रुपये की सेल होती है, वह दो दिन से 40 से 45 हजार रुपये तक सिमट चुकी है।

एरिया सील, कैसे आएं ग्राहक
गुरुद्वारा मार्केट स्थित पंजाबी ऑटो वर्क्स के संचालक अमरजीत सिंह ने बताया कि काम नहीं है। एरिया सील होने के कारण इधर कोई भी ग्राहक नहीं आ रहा। सिर्फ उनकी ही नहीं, बल्कि उनके जैसे 200 से अधिक व्यापारिक प्रतिष्ठानों का यही हाल है।

एक भी ग्राहक नहीं आया
गुरुद्वारा स्थित मार्केट में लाढी इंजीनियरिंग वर्कस के संचालक सुरजीत सिंह के मुताबिक जब से पुलिस ने क्षेत्र में आवाजाही बंद की है तब से एक भी ग्राहक नहीं आया और न ही उनके पास काम करने वाले लड़के दुकान पर आ रहे हैं।

रास्ता खोलने की मांग करेंगे
एसजीपीसी अमृतसर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रघुजीत सिंह विर्क का कहना है कि तनाव का असर जनता पर नहीं पड़ने दिया जाएगा।

विर्क ने कहा कि कुरुक्षेत्र और छठी पातशाही में देश-दुनिया से रोजाना बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए वे प्रशासन से रास्ता खोलने की मांग करेंगे।

सरकारी और निजी अस्पताल इसी रोड पर
कुरुक्षेत्र के जिला अस्पताल सहित नगर के कई निजी अस्पतालों में मरीजों को भी आवागमन के लिए काफी लंबी दूरी और जाम के हालात से जूझना पड़ा। सोमवार को काफी भटकने के बाद ये लोग प्रशासन को कोसते गंतव्य स्थान तक पहुंचे।

पुलिस-प्रशासन ने किए व्यापक प्रबंध
एसपी अश्विनी शैणवी बताया कि किसी भी सूरत में विपरीत हालात पैदा न हो इसके लिए पुलिस-प्रशासन ने व्यापक प्रबंध किए हैं।

जिन एरिया को सील किया गया है। वहां से गुजरने वाले ट्रैफिक के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की है। उनके मुताबिक हालात सामान्य होने पर सील किए एरिया में ढील दी जाएगी।

तब रेलवे ने किया था सैकड़ों पर केस दर्ज
झींडा ग्रुप ने गुरुद्वारों का प्रबंध लेने के लिए तीन दिन से जिस तरह विरोध स्वरूप सड़क को रोका हुआ है। इसी तरह 17 सितंबर 2008 को कुरुक्षेत्र में रेल ट्रैक को बाधित किया था।
विज्ञापन


मामले में झींडा ग्रुप के सैकड़ों लोगों पर रेलवे एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। 2008 में ही एचएसजीपीसी कार्यकर्ता कई घंटे तक जीटी रोड भी जाम कर चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें