फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्कल कबड्डी में गुहला की टीम चैंपियन

विज्ञापन
सांसद खेल स्पर्धा के विजेता खिलाड़ियों के साथ मौजूद शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुर्जर, अंतरराष्ट्र? - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत द्रोणाचार्य स्टेडियम में आयोजित सांसद खेल स्पर्धा में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का पूरे जोश और उत्साह के साथ प्रदर्शन किया। चौथे दिन हुए सर्कल कबड्डी के फाइनल मुकाबले में गुहला ने कैथल को हराकर प्रतियोगिता पर अपना कब्जा जमाया। गुहला के खिलाड़ी ऊधम सिंह को शानदार खेल का प्रदर्शन करने पर मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया। कुश्ती में रविंद्र और सपना पहले स्थान पर रहे।
प्रतियोगिता के तहत बुधवार को खेले गए सर्कल कबड्डी के तीसरे राउंड में पुंडरी ने पिहोवा, कैथल ने ढांड, कलायत ने राजौंद और गुहला ने पिपली को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। सेमीफाइनल मैच में कैथल ने पूंडरी और गुहला ने कलायत को मात देकर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल मुकाबले में गुहला ने कैथल को पराजित किया। प्रतियोगिता के तहत 65 किलोग्राम पुरुष वर्ग की कुश्ती में कलायत के रविंद्र कुमार प्रथम व कलायत के ही विकास द्वितीय स्थान पर रहे। वहीं लड़कियों की 52 किलोग्राम भार वर्ग की कुश्ती में थानेसर की सपना प्रथम और थानेसर की अन्यया दूसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन

समापन में मुख्यातिथि शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर और सांसद नायब सैनी ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर मुख्यातिथि शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि देश को विश्व में सबसे आगे ले जाने के लिए खिलाड़ियों के प्रयास सबसे अव्वल श्रेणी के रहे हैं। इस देश को ओलंपिक में मेडल जीतकर हरियाणा प्रदेश के खिलाड़ियों ने एक अद्भुत काम किया है। इन खिलाड़ियों की वजह से ही आज हरियाणा खेलों के क्षेत्र में देश में सबसे आगे है।
विज्ञापन

इससे पहले शिक्षा मंत्री, सांसद नायब सैनी, हैफेड चेयरमैन कैलाश भगत, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी बबीता फोगाट और हरविंद्र सिंह ने कुश्ती और कबड्डी के खिलाड़ियों से परिचय करके फाइनल मुकाबलों को शुरू कराया। विधायक सुभाष सुधा ने भी वर्चुअल रूप से विजेताओं को शुभकामनाएं दी। इस मौके पर राजकुमार सैनी, धर्मवीर मिर्जापुर, बीबी करतार कौर, डॉ. शकुंतला शर्मा, सुशील राणा, रेणु खुग्गर, विनीत कवातरा, राकेश पुरोहित सहित अन्य मौजूद रहे।

द्रोणाचार्य स्टेडियम में मैच के दौरान भिड़तीं महिला पहलवान। संवाद- फोटो : Kurukshetra

सर्कल कबड्डी प्रतियोगिता के मैच में भिड़ते खिलाड़ी। संवाद- फोटो : Kurukshetra

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें