कुरुक्षेत्र। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने पोस्टर पर कलम चलाकर लोगों को साइबर क्राइम के खिलाफ जागरूक रहने का संदेश दिया है। पोस्टर पर राज्यपाल ने अपने हस्ताक्षर भी किए। मौका था केयू में रत्नावली राज्य स्तरीय समारोह का।
पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र भौरिया के प्रयासों से रत्नावली महोत्सव में साइबर क्राइम के खिलाफ युवाओं को जागरूक करने के लिए हस्ताक्षर अभियान का पोस्टर लगाया। मुख्यातिथिराज्यपाल ने युवाओं को साइबर क्राइम के खिलाफ जागरूक रहने का संदेश देने के साथ अपने हस्ताक्षर भी किए। राज्यपाल ने तकनीकी के जमाने में साइबर क्राइम चरम सीमा पर है।
साइबर क्राइम से लोगों को ठगा जा रहा है। इसके प्रति सचेत रहने की बहुत जरूरत है। यह हस्ताक्षर अभियान निश्चित ही युवाओं में साइबर क्राइम के खिलाफ जागरूक रहने का अच्छा संदेश देगा। इस मौके पर उपायुक्त शांतनु शर्मा, कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा, कुलसचिव डॉ. संजीव शर्मा, एएसपी कर्ण गोयल आदि मौजूद रहे।