कुरुक्षेत्र। लघु सचिवालय के सभागार में जिला प्रशासन की ओर से सुशासन दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यातिथि खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्यमंत्री राजेश नागर रहे। उन्होंने कहा कि सुशासन किसी भी देश की प्रगति की अहम कुंजी है। इस कुंजी से अंत्योदय समाज के अंतिम व्यक्ति की बेहतरी, कल्याण तथा पारदर्शी व जवाबदेही प्रशासन उपलब्ध करवाया जा सकता है। इस विषय को जहन में रखकर भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती को देश में सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाता है, ताकि युवा पीढ़ी को प्रेरणा मिल सके।
भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई, जिसके उपरांत राज्यमंत्री राजेश नागर व पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने सुशासन दिवस पर सराहनीय कार्य करने वाले विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। राज्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, महान स्वतंत्रता सेनानी पंडित मदन मोहन मालवीय की जयंती पर बधाई दी और कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने भारत के नागरिकों को पारदर्शी, प्रभावशाली और जवाबदेह शासन प्रदान करने की प्रतिबद्धता के जरिए पूर्व प्रधानमंत्री के मार्ग का अनुकरण करने का फैसला लिया।
प्रदेश सरकार ने सुशासन को जहन में रखते हुए परिवार पहचान पत्र पोर्टल के जरिए नागरिकों तक पांच आवश्यक डाक्यूमेंट्स उपलब्ध करवाए हैं, जिसमें फैमिली पहचान पत्र, राशन कार्ड, कास्ट और इनकम सर्टिफिकेट, सीनियर सिटीजन सर्टिफिकेट, चिरायु आयुष्मान भारत, दिव्यांग पेंशन, विवाह शगुन योजना आदि शामिल हैं। भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए ह्यूमन इंटरफेरेंस को कम किया गया है। ई-गवर्नेंस प्रणाली इसका कारगर उपकरण है।
पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि सीएम विंडो के जरिए अब तक 12 लाख से अधिक शिकायतों का निवारण किया गया है, डिजिटल इंडिया से नागरिकों का जीवन आसान हुआ है, गुड गवर्नेंस से जहां गरीब का कल्याण हुआ है वहीं किसान, युवा, महिलाएं, कानून व्यवस्था समेत बहुत से क्षेत्रों में एक के बाद एक उपलब्धि मिली है। राज्य ने कई ई-गवर्नेंस परियोजनाएं शुरू की हैं, जैसे कि मुख्यमंत्री विंडो, ई-भूमि, ई-पंजीकरण, ई-भुगतान, ई-भरण, ई-निविदा, ई- वापसी, ई-निर्देश, ई-प्रिंटिंग, ई-टिकटिंग आदि। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जनता को सुशासन देना अपनी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में रखा है। इस मौके पर जिला अध्यक्ष सुशील राणा, जिला परिषद चेयरमैन कंवलजीत कौर, अतिरिक्त उपायुक्त सोनू भट्ट सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
सुशासन दिवस पर शिक्षा विभाग को मिला प्रथम पुरस्कार
खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेश नागर ने सुशासन दिवस पर बेहतरीन और सराहनीय कार्य करने वाले विभागों और कर्मचारियों को सम्मानित किया है। इसमें प्रथम स्थान पर शिक्षा विभाग रहा, जिसमें जिला शिक्षा अधिकारी रोहताश वर्मा, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी विनोद कौशिक, प्राचार्य नरेश कुमार गर्ग, शीश पाल जांगडा, डाॅ. कृष्ण कुमार, डाॅ. मोनिका, अनुपम को सम्मानित किया गया तथा दूसरे स्थान पर यूएचबीवीएन विभाग रहा, जिसमें विभाग के अधिकारी एससी एमजी जिंदल, एक्सईएन हिमांशु पंवार, एक्सईएन महताब सिंह, एसडीओ अभिषेक, इंजीनियर संदीप आहुजा को सम्मान मिला। वहीं तीसरे स्थान पर जिला परिषद विभाग रहा, जिसमें सीईओ जिला परिषद अशोक कुमार, बीडीपीओ साहब सिंह, बीडीपीओ रूबल दीनदयाल, बीडीपीओ अंकित कुमार, लेखा अधिकारी सत्यभूषण, स्टेनो कर्ण सिंह को खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेश नागर व पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने सम्मानित किया।
मेरठ-------बच्चा पार्क स्थित सेंट थॉमस चर्च में प्रार्थना सभा मे भाग लेते श्रद्वालु----नीटू- फोटो : वीडियो ग्रैब