इस्माईलाबाद। ठसकाली गांव के निकट पुरानी रंजिश के चलते बदमाशों ने युवक पर हमला उसे घायल कर दिया है। शिकायत पर पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
थाने में दर्ज शिकायत में गुरविंद्र सिंह निवासी थड़ौली ने बताया कि वह अपने दोस्त सुखचैन, सुखविंद्र, प्रिंस, सौरव व हरिसिंह निवासी ठसकाली के साथ डेरे के पास सड़क पर खडे थे तभी संजय कुमार ने कलैरा निवासी सुखचैन को उनके पास भेजकर उसे बातचीत के लिए बुलाया। संजय की सुखचैन के साथ पुरानी रंजिश थी। इसलिए वह अपने दोस्त सुखचैन के साथ वहां पर चला गया।
संजय कुमार वहां पहले से ही खड़ा था। जैसे ही वे वहां पहुंचे तो खेतों में संजय के कई साथी निकल कर आ गए और उन पर तलवार व डंडों से हमलाकर बुरी तरह से घायल कर दिया। इस हमले में संजय कुमार के साथ उसका भाई सुमित कुमार, साहिल, गुरलाल, गुरजीत वासी ठसकाली, सिल्लु, प्रिंस वासी कलेरां, अमन, आर्यन व मलकीत निवासी नलवी शामिल थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद
शहीदी सभा में अभिभावक प्रतियोगिता के दौरान विजेता प्रतिभागी को सम्मानित करते गणमान्य। संवाद- फोटो : अंबाला दिल्ली नेशनल हाइवे स्थित निर्माणाधीन शहीदी स्माकर। संवाद