फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: छोरियों ने सीखे आत्मरक्षा के गुर

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। आत्मरक्षा के गुर सीखती छोरियां। संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। श्री कृष्ण मार्शल आर्ट संस्थान व प्रेरणा समिति के सौजन्य से चल रहे 11 दिवसीय नि:शुल्क सेल्फ डिफेंस ट्रेनिंग कैंप में छोरियां आत्मरक्षा के गुर सीख रही हैं। मुख्य प्रशिक्षक एडवोकेट राजेश शर्मा ने बताया कि कैंप में युवाओं को आत्मरक्षा की बहुत ही कारगर तकनीकों का गहन प्रशिक्षण दिया जा रहा है। चौथे दिन युवतियों को गिरने की कला का प्रशिक्षण दिया गया, जिसे सीखकर विपरीत परिस्थितियों में या असामाजिक तत्वों द्वारा जबरन यदि नीचे पटकने का प्रयास किया जाता है तो किसी भी तरह की चोट से बचा जा सकता है।
विज्ञापन

राजेश शर्मा ने कहा की युवतियों को हमेशा सजग और सतर्क रहना चाहिए और किसी भी छेड़छाड़ या शोषण की स्थिति में जोरदार आवाज उठानी चाहिए। किसी भी तरह की अप्रिय घटना होने पर तुरंत अपने अभिभावकों को या पुलिस को सूचित करना चाहिए। प्रेरणा वृद्ध आश्रम के संस्थापक डॉ. जय भगवान सिंगला ने कहा कि आज समाज में युवतियों के शोषण की घटनाएं बढ़ रही हैं और निम्न वर्ग के शोषण की घटनाएं ज्यादा होती हैं। इसलिए निम्न वर्ग की युवतियों को सेल्फ डिफेंस ट्रेनिंग बहुत जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें