फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: उत्कृष्ट कार्य करने वाली बालिकाएं होंगीं पुरस्कृत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से राष्ट्रीय बालिका दिवस पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली बालिकाओं को पुरस्कृत किया जाएगा। इसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि छह जनवरी है।
बातचीत में उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि विभिन्न क्षेत्रों में प्रशंसनीय उपलब्धि हासिल करने वाली 18 वर्ष से कम उम्र की बालिकाओं को नकद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। उन्हें पुरस्कार के रूप में 11 हजार रुपये नकद एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन

खेल पुरस्कार की श्रेणी में किसी भी खेल में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली बालिकाएं खेल एवं युवा विभाग के माध्यम से अनुशंसा के पश्चात आवेदन कर सकती हैं।
बताया कि इस श्रेणी में से पुरस्कार के लिए 20 बालिकाओं का चयन किया जाएगा। इसी प्रकार सांस्कृतिक पुरस्कारों की श्रेणी में राज्य या राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित गीत, संगीत, नृत्य, रंगमंच, लोक परंपराओं का प्रदर्शन, कला, पेंटिंग और लेख आदि प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली बालिकाओं के आवेदन सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की अनुशंसा के साथ स्वीकार किए जाएंगे।
इनमें से 10 बालिकाओं का चयन किया जाएगा। सामाजिक कार्य की श्रेणी में सामाजिक मुद्दों, शिक्षा, पौधरोपण, स्वास्थ्य मुद्दों आदि पर जागरूकता पैदा करने में अनुकरणीय उपलब्धि हासिल करने वाली बालिकाओं तथा मीडिया और साहित्य के क्षेत्र में मीडिया में अनुशंसनीय उपलब्धि हासिल करने वाली बालिकाओं के आवेदन उपायुक्त के माध्यम से अनुशंसा के पश्चात ही स्वीकार किए जाएंगे। इन दोनों श्रेणियों में दो-दो बालिकाओं का चयन किया जाएगा।
उपायुक्त ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा वीरता के क्षेत्र में अनुशंसित तीन बालिकाओं का चयन कर उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा। इसके अतिरिक्त विशेष/दिव्यांग बच्चों द्वारा किसी भी क्षेत्र में जैसे शिक्षा, संस्कृति, सामाजिक कार्य, मीडिया व बहादुरी के क्षेत्र में अनुकरणीय उपलब्धि प्राप्त की गई हो, उनमें पांच बालिकाओं का चयन कर उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन

60 प्रतिशत और उससे अधिक दिव्यांग सक्षम प्राधिकारी द्वारा प्रमाणित किया जाना है। इसी प्रकार शिक्षा, संस्कृति, सामाजिक कार्य, मीडिया, बहादुरी जैसे किसी भी क्षेत्र में हरियाणा में बाल देखभाल संस्थान (सीसीआई) के बच्चों द्वारा अनुकरणीय उपलब्धि प्राप्त की गई हो, ऐसी पांच बालिकाओं को पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें