फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां भद्रकाली मंदिर में पूजा करने आई बच्ची की करंट लगने से मौत

Sun, 09 Oct 2016 11:58 PM IST
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला
विज्ञापन
पाइप को दिखाते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दुर्गाष्टमी पर्व के अवसर पर मां भद्रकाली मंदिर और गांव गोविंद माजरा के बुर्जवाला डेरे पर रविवार को उस समय एकाएक ही शोक की लहर दौड़ गई जब मंदिर में पूजा अर्चना करने आई एक बच्ची करंट की चपेट में आ गई। पूजा करने से पहले मां भद्रकाली मंदिर के बाहर यह बुर्जवाला डेरा निवासी लगभग 13 वर्षीय सातवीं कक्षा की छात्रा कंचन मंदिर परिसर से बाहर दुकान पर पूजा के फूल लेने गई थी। वह फूल ले ही रही थी कि दुकान के बाहर लगाए गए लोहे के पाइप से सट गई।
विज्ञापन


पाइप में आए करंट ने उसे अपनी चपेट मेें ले लिया। करंट से जब वह झुलसने लगी तो दुकानदार के होश उड़ गए और उसने एकाएक ही बोरी लेकर उसे छुड़ाने का प्रयास किया। यह देख उसके साथ परिजनों में हड़कंप मच गया। वे अचेत हुई बच्ची को छुड़वा एक निजी अस्पताल में लेकर गए तो जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि बच्ची की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। इस घटना की सूचना मिलने से मंदिर परिसर में भी अफरातफरी सी फैल गई और मंदिर में आ रहे श्रद्धालुओं व अन्य लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जमा हो गई। बताया जा रहा है कि दुकान के आगे तिरपाल लगाने के लिए लोहे का पाइप लगाया हुआ था, जिसके ऊपर चाईनीज लड़ियां लगाई हुई थी। उधर सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने बच्ची के शव का पोस्टमार्टम करवा कर उसके परिजनों को सौंप दिया।

बच्ची की मौत से सदमे में दिव्यांग माता-पिता
गांव धुराला के सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली बेटी कंचन की मौत की सूचना जैसे ही उसके घर तक पहुंची तो उसके दिव्यांग माता-पिता सदमे में आ गए। वे उसके पोस्टमार्टम के दौरान भी नहीं पहुंच पाए। पिता ओम प्रकाश की एक टांग टूटी हुई है तो मां को रीढ़ की हड्डी में समस्या है। दोनों ही चल-फिर फिर नहीं सकते। माता-पिता के अलावा कंचन की एक बड़ी बहन और छोटा भाई भी है वह भी स्कूल जाते हैं। कंचन का परिवार बहुत ही गरीब है जो जीवन यापन के लिए सगे संबंधियों पर निर्भर है।
विज्ञापन


परिजनों ने लगाए लापरवाही के आरोप
मृतक के चाचा सतपाल सिंह ने इस हादसे की वजह मंदिर प्रशासन की लापरवाही बताया। उन्होंने कहा कि बच्ची को करंट लगने के बाद मंदिर प्रशासन की ओर से किसी ने कोई सहायता नहीं की गई। परिवार के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और उसके बाद ही उसे अस्पताल ले जाया गया। उधर बताया जा रहा है कि मंदिर की ओर से घटना के तत्काल बाद केबल काट दी गई।

जानलेवा साबित हुई चाईनीज लड़ियां
जहां एक ओर तो पूरे देश में चाईनीज सामान की बिक्री पर रोक लगाने की मांग की जा रही है वही कुरुक्षेत्र में चाईनीज लड़ियां जानलेवा साबित हुई है। दुकान पर लगाई लड़ियों से ही पाइप में करंट आया, जिसकी चपेट में बच्ची आ गई। गुणवत्ता के मामले में चाईनीज सामान बहुत पिछड़ा है, लेकिन सस्ता होने की वजह से हम लोग इसे खरीदते हैं। इसका इस्तेमाल आप की जान को जोखिम में डाल सकता है।

मंदिर प्रशासन के खिलाफ मामला दर्ज
कृष्णा गेट पुलिस चौकी इंचार्ज सेवा सिंह ने बताया कि मृतक बच्ची केे पिता ओमप्रकाश की शिकायत पर मां भद्रकाली मंदिर प्रशासन केे खिलाफ लापरवाही बरतने केे आरोप में मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच का जिम्मा एएसआई जरनैल सिंह को सौंपा है। उधर मंदिर के पीठाध्यक्ष सतपाल शर्मा से इस मामले पर संपर्क नहीं हो पाया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें